Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ, श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल ने मनाया गोवर्धन पूजन उत्सव

Pragya News 24

Tue, Nov 14, 2023
Post views : 114
  • श्रीमहालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में अन्नकूट और कढ़ी भात की प्रसादी का लिया दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आनंद

आगरा। 20 फुट के भव्य श्री गिर्राज जी महाराज के स्वरूप, आकर्षक रूप और भव्य अन्नकूट की प्रसादी का आनंद। जैसे आगरा फिर से बन गया अग्रवन और गोवर्धन महाराज के पूजन से धरती हुई पतित पावन।

मंगलवार को बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा इसी मनोभाव के साथ गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट प्रसादी उत्सव आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में बैलगाड़ी पर 20 फुट के गोवर्धन महाराज गोधन से बनाये गए।

मुख्य अतिथि विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, डीसीपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव, एसीपी मयंक तिवारी, एसीपी राजेश कुमार सिंह सहित मंदिर ट्रस्टी सतीश कपूर, राम मोहन कपूर, अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने गिर्राज जी महाराज की आरती उतारी। पूंछरी के लौठा के जयकारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ पूजन किया।

समिति के महामंत्री अशाेक सिंघल, कोषाध्यक्ष विकास मित्तल, मनोज जैन, दिलीप बसंल, विशाल बिंदल, नीरज बांदिल, अमित अग्रवाल, अमित गुप्ता, पवन जैन, नीरज, प्रदीप गोयल आदि ने व्यवस्था संभाली। अन्नकूट, पूड़ी, बाजरा का भात, कढ़ी चावल की प्रसादी का करीब 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन