Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 101 किलो चावल व हलवा से सजाए गोवर्धन महाराज, परिक्रमा देकर किया पूजन

Pragya News 24

Sun, Nov 3, 2024
Post views : 74
  • श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया अन्नकूट महोत्सव
  • श्रद्धालुओं ने गोवर्धन शिला का पंचामृत से अभिषेक कर लगाई परिक्रमा

आगरा। 101 किलो चावल व हलवा से सजाए गए गिरिराज गोवर्धन महाराज की अलौकिक छवि देखकर हर श्रद्धालु बलिहारी था। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान) में गोवर्धन महाराज के जयकारों संग अन्नकूट महोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शिलारूप में 51 किलो चावल 51 किलो हलवा से गोवर्धन महाराज के साथ ग्वाल बालों संग एक अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाए श्रहरि की झांकी हर भक्त को भक्ति के सागर में डुबकी लगवा रही थी।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पर श्रद्धालु अपने घरों से छप्पन भोग बनाकर मंदिर पहुंचे। पंचामृत से अभिषेक व पूजन कर मृदंग, मंजीरों पर संकीर्तन करते हुए मंदिर परिसर की तीन परिक्रमा लगाई। हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया।
सुबह 8 बजे इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने गोवर्धन महिमा कथा के साथ अन्नकूट महोत्सव का शुभारम्भ किया। शंखनाद, मृदंग व मंजीरों संग कीर्तन करते हुए गोवर्धन शिला को डोले में विराजमान कर पंडाल तक झूमते गाते श्रद्धालुओं ने स्थापित किया। जहां पंचामृत से विधि विधान के साथ गोवर्धन शिला का अभिषेक किया। श्रद्धालु अभिषेक के लिए अपने-अपने घरों से दूध, दही, घी, शहद… आदि सामग्री लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। अंत में आरती कर गोवर्धन महाराज के जयकारों संग परिक्रमा लगाई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, संजीव बंसल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, संजय कुकरेजा, विकास बंसल, शैलेन्द्र बंसल, शाश्वत, नन्दलाल दास आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन