Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कर जोरे व्रजपति जू ठाडे गोवर्धन की करत बडाई…श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर में मना गोवर्धन पर्व

Pragya News 24

Fri, Nov 1, 2024
Post views : 72
  • पुष्टिमार्गीय श्रीप्रेमनिधि मंदिर में नाथद्वारा के अनुसार हुआ गिर्राज जी पूजन
  • 100 किलो अन्नकूट की प्रसादी का भक्तों ने लिया आनंद, हुए पद गान

आगरा। ऐसो देव हम कबहु न देख्यो सहस्त्र भुजा धर खात मिठाई…पद गान के साथ पुष्टिमार्गीय श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर में मनाया गया गोवर्धन पूजन पर्व। शुक्रवार को कटरा हाथी शाह नाई की मंडी स्थित श्रीप्रेमनिधि मंदिर में गोवर्धन पूजन की धूम रही। ठाकुर श्रीश्याम बिहारी जी के स्वरूप में गोवर्धन महाराज को सेवायत सुनीत गोस्वामी ने गोधन से आकार दिया।

नाई की मंडी स्थित श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर में गोवर्धन पूजन करते श्रद्धालु।

मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी ने पूजन का शुभारंभ किया। इसके बाद भक्तों का तांता गोवर्धन महाराज की पूजा के लिए लगा रहा। मंदिर परिसर में एक ओर भक्त पुष्टिमार्गीय राग पद गायन सेवा दे रहे थे तो दूसरे ओर गिर्राज धरण हम तेरी शरण की जय जयकार कर रहे थे।
मंदिर प्रशासक दिनेश पचौरी ने बताया कि द्वारिका और नाथद्वारा के अनुसार ही मंदिर में अपरस की आठों याम की सेवा की जाती है। सेवा के इसी क्रम के अनुसार शुक्रवार को श्रीगोवर्धन महाराज का पूजन किया गया है। मंदिर परिसर में ही बनी 100 किलो की अन्नकूट की प्रसादी का भाेग ठाकुर जी को अर्पित किया गया।

इस अवसर पर सरदार सिंह धाकड़, अमित शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, मनीष गोयल, रानू पचौरी आदि का सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन