Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गायत्री परिवार ने 108 वेदीय दीपमहायज्ञ के साथ मनाया होली मिलन समारोह

Pragya News 24

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 44

आगरा। अखिलविश्व गायत्री परिवार, जिला आगरा द्वारा होली मिलन एवं 108 वेदीय दीपमहायज्ञ खंदारी क्षेत्र के जवाहरनगर गायत्री चेतनाकेन्द्र में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्वलन-देवपूजन, पावनजन्मभूमि आंवलखेड़ा के व्यवस्थापक जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, आँवलखेड़ा जोन समन्वयक जे एस कुशवाहा, उमेश कुलश्रेष्ठ,  उपजोन समन्वयक सुरेश यादव एवं गायत्री शक्तिपीठ आँवलखेड़ा के दीनदयाल आदि द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 350 भाई-बहिनों ने भाग लिया। होली के गीत भजन एवं फूलों की वर्षा के साथ होली मिलन समारोह हुआ।
108 वेदीय गायत्री महायज्ञ पूजन के लिए 108 थालियों में दीपक, रोली, चावल, पुष्प एवं गंगाजल रखा गया। समस्त विश्व के उज्ज्वल भविष्य एवं मानव जाति के कल्याण के साथ गायत्री मन्त्र तथा महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की गई। कार्यक्रम में सतायु प्राप्त वरिष्ठतम बी एस बांगड़,  जनपद की शक्तिपीठों के व्यवस्थापक कैलाश चन्द्र, श्रीकृष्ण मिश्रा, एस के द्विवेदी, एस के कौशल, श्रीकृष्ण शर्मा, विमलेश भदौरिया, जिला की विभिन्न समितियों के सुरेन्द्र शर्मा, एम एम शर्मा, सुरेश अग्रवाल, हरिओम मंगल, विजय बंसल, के के पाण्डेय, चेतनाकेन्द्र जवाहरनगर परिव्राजक  सत्येन्द्र सिंह, सुमन सिसौदिया, बैजनाथ, प्रतीक्षा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था अरुणकुमार साहू, जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना एवं गिरधर गोपाल, यतेंन्द्र कुमार चौहान, अरविन्द श्रीवास्तव ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन