Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साढे छह करोड़ से बहेगी जनकपुरी में विकास की गंगा

Pragya News 24

Mon, Sep 9, 2024
Post views : 118
  • 50 लाख की लाइट के अलावा सीवर, नाली, सड़कों किया जाएगा दुरुस्त
  • श्रद्धालुओं को सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित किया जाएगा कोठी मीना बाजार का नाला

आगरा। नगर निगम कोठी मीना बाजार, शाहगंज क्षेत्र में सज रही जनकपुरी में 6 करोड़ के विकास कार्य कराएगा। जिसका शिलान्यास आज मेयर हेमलता दिवाकर ने विधि विधान के साथ किया। उन्होंने कहा कि 6 करोड़ के विकास कार्यों के अलावा 50 लाख का बजट क्षेत्र में लाइट के लिए पास किया गया है। सियाराम राम के काज में यदि बजट की और आवश्यकता हुई तो उसे भी पूरा किया जाएगा। किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर व जनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने मेयर का स्वागत राम नाम का पटका पहनाकर किया। जनकपुरी आयोजन समिति के संयोजक गौरव राजावत व राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि समिति द्वारा महापौर को क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए गए थे। जिन्हें स्वीकार किए जाने पर समस्त आयोजन समिति उनका आभार व्यक्त करती है। बताया कि सबसे बड़ी समस्या कोठी मीना बाजार का नाला था, जिसे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकार किया गया है। संयोजक हेमन्त भोजवानी व अनुराग उपाध्याय ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव को लेकर समस्त क्षेत्रीय लोग उत्साहित हैं और सहयोग कर रहे हैं। मेयर द्वारा विकास कार्यों के लोकार्पण से पूर्व आचार्य राहुल रावत ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। संचालन गौरव राजावत ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश शर्मा, डीके तिवारी, बल्ले भाई, अंकित पटेल, महेश सारस्वत, मनोज वर्मा, अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

जनकपुरी क्षेत्र में होने वाले प्रमुख विकास कार्य

  • रुई की मंडी फाटक से रुई की मंडी चैराहा से शाहगंज चैराहा तक सड़क निर्माण।
  • लोहामंडी जोन के तहत जनकपुरी क्षेत्र में आने वाले मार्गों पर डिवायडर की मरम्मत, रंगाई पुताई।
  • सीडीओ तिराहे से साकेत चैराहे तक दोनों साइड इंटरलाकिंग।
  • ताज मैरिज कॉम्पलैक्स के सामने जल निकासी के लिए क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत।
  • साकेत स्कूल के आस-पास हॉटमिक्स से सड़क सुधार।
  • रुई की मंडी कलारी वाली गली सीसी फर्श व नाली निर्माण।
  • राजा जनक के निवास गली में इंटरलॉकिंग, टाइल्स द्वारा निर्माण।
  • इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सीसी कार्य, सड़क पर पैच वर्क, नालों की दीवारों का निर्माण, नाली व पुलिया निर्माण आदि शामिल रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन