Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीराम के पावन काज के लिए गठित हुई जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी

Pragya News 24

Wed, Sep 4, 2024
Post views : 141
  • 8 संरक्षक, 4, संयोजक व 4 महामंत्री सहित 60 लोगों की कार्यकारिणी की हुई घोषणा
  • सियाराम के पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ

आगरा। श्रीराम के पावन काज के लिए जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी (भक्तों के सेना) गठित हो गई है। जिसमें 8 संरक्षक, 4 संयोजक, 4 महामंत्री सहित 60 लोगों को जिम्मेदारियां मिली हैं। आज कोठी मीना बाजार स्थित श्रीजनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य राहुल रावत ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सियाराम सहित राम दरबार के पूजन के साथा किया।

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को उनका पदभार सौंपा। राजा जनक (प्रमोद वर्मा) ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राम काज के लिए जो पद मिले हैं वह जिम्मेदारियां और दायित्व हैं। जिन्हें सभी लोग निष्ठा भाव के साथ निभाएंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बांकेलाल जी ने कहा कि राम काज सरल नहीं होता। उसमें सुरसा रूपी अहंकार और सिंहनी जैसे अंधकार और ईष्र्या जैसे व्यवधानों को श्रीहनुमान जी की तरह पार करना होता है। वहीं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने पदभार सम्भालते हुए जनकपुरी महोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने के लिए श्रद्धा भाव के साथ काम करने का आश्वासन दिया। संचालन गौरव राजावत ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव जी, बांकेलाल जी, भवेन्द्र जी भी मौजूद थे।

ये हैं कार्यकारिणी में
संरक्षकः महंत योगी शंकरनाथ, अजय राजौरिया, पूरन डाबर, डॉ. आशुतोष सक्सेना, डॉ. अलका सेन, डॉ. कमल चैधरी, सुशील रामनानी, गौरव बंसल।
संयोजकः गौरव राजावत, हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय।
महामंत्रीः मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी।
उपाध्यक्षः संजय अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, विकास गोयल, राजू उर्फ भगवान दास, अंकित पटेल, विक्की बाबा, सुमित सतीजा, सचिन महाकाल।
कोषाध्यक्षः सतीश शर्मा, सह कोषाध्यक्षः देवेन्द्र कुमार।
मीडिया प्रभारीः राजीव शर्मा।
मंत्रीः राजेन्द्र बंसल, डॉ. सुनील शरमानी, नीलेश अग्रवाल, रवि नारंग, मयंक शर्मा, दीपक चैबे, राजू यादव, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, निर्वेश शर्मा, अरुण सक्सेना, प्रमोद निठारिया, अंकुर अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल।
प्रचार प्रमुखः सचिन गर्ग।
सदस्यः राहुल पवार, दीपक पुण्डीर, संजीव भारद्वाज, परशुराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, अंकुल वर्मा, भीकेन्द्र दीक्षित, सुरेन्द्र भदौरिया, वंश जादौन, आकाश सारस्वत, राहुल आर्य।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन