Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बल्केश्वर श्रीकृष्ण लीला में अधर्म पर धर्म की जीत का दिव्य संदेश, कंसासुर का संहार, जयघोषों से गूंजा परिसर

Pragya News 24

Tue, Nov 4, 2025
Post views : 166
  • आज निकलेगी श्रीकृष्ण बलराम जी की भव्य शोभायात्रा
  • नगर भ्रमण में चढ़ेगा आस्था का रंग

आगरा। बल्केश्वर गौशाला प्रांगण में चल रहे भव्य श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में अत्याचारी कंसासुर वध की लीला ने जनमानस को रोमांचित कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस का अंत होते ही पंडाल “जय श्रीकृष्ण! जय गोविंद!” के उद्घोष से गूंज उठा और भक्तों ने तन-मन से इस दिव्य क्षण का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग परिषद अध्यक्ष पूरन डावर ने स्वरूपों की आरती उतारी। अग्रवाल महासभा से सतेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, पंकज मोहन शर्मा, मनोज नागा, वीके गोयल, पार्षद धर्मवीर डीके चौधरी उपस्थित रहे।

पहले भीम केशी और व्योमासुर वध की दिव्य लीलाओं का मंचन हुआ। तत्पश्चात नारदजी की स्तुति, कंस दरबार में संदेश और अक्रूरजी को श्रीकृष्ण-बलराम को मथुरा बुलाने हेतु भेजने की कथा हुई।
अक्रूर गमन, गोपियों का विरह, श्रीकृष्ण का सांत्वना भाव, जमुना बाग में प्रवास और मथुरा में प्रवेश के भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित जनमानस को भावविभोर कर दिया। रजक वध, दर्जी पर कृपा, कुवलियापीड हाथी मोक्ष, धनुष भंग, अखाड़े में प्रवेश, चाणूर-मुष्टिक युद्ध और अंततः कंस वध का भावपूर्ण मंचन हुआ। इसके बाद श्री उग्रसेन जी का राज्याभिषेक एवं वसुदेव-देवकी की कारागार से मुक्ति का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद भव्य आतिशबाजी के साथ 90 फुट के कंस के पुतले का दहन हुआ। आतिशबाजी से जय श्री कृष्ण, राधे राधे जैसे भक्तिपूर्ण पंक्तियां के साथ जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर लिखा आया भारत माता के जय घोष की ध्वनि गूंज उठी।

दिव्य शोभायात्रा आज
समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की अद्भुत शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें धार्मिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
गौशाला प्रांगण, जीवनी मंडी, भैरों बाजार, बेलनगंज, कचहरीघाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसरेट बाजार, किनारी बाजार, सेवका बाजार, फुलट्टी, छिलीईट घटिया, सिटी स्टेशन मार्ग, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनियाँ होते हुए वापस गौशाला प्रांगण पहुँचेगी।

इनकी रही उपस्थिति
गिर्राज बंसल, विष्णु अग्रवाल, मनोज बंसल, अशोक गोयल, संजय गर्ग, लक्ष्मण शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, अनूप गोयल, अनीश अग्रवाल, विनीत, केसी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन