Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गुलाल के गोटों संग भक्तों ने खेली श्याम बाबा से होली, मंदिर में 400 किलो गुलाल और इत्र

Pragya News 24

Wed, Mar 27, 2024
Post views : 104
  • श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में जमकर उड़ा गुलाल, जयपुर से मंगाये गए थे राजघराने वाले गुलाल के गोटे
  • मंदिर परिसर में बयार हुई गुलाबी, भक्तों में वितरित हुआ ठंडाई का प्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने दिए खाटू नरेश के दर्शन
  • विशेष फूलों से श्रंगारित श्याम बाबा ने दिए दर्शन, श्रीश्याम सेवक परिवार ने की होली पर श्रृंगार सेवा

आगरा। खाटू नरेश के दरबार में जमकर उड़ा जयपुर से मंगाए गए विशेष गुलाल के गोटों का गुलाल। बाबा के इत्र की वर्षा जब हुई तो हजारों भक्त हुए निहाल।

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर की छटा का हर कण जैसे होली की धुलेंडी पर गुलाबी हो उठा। अबीर गुलाल और इत्र की वर्षा जहां भक्तों को सराबोर कर रही थी वहीं जयपुर राजघराने की 400 वर्षों से परंपरा बने हुए गुलाल के गोटों की बौछारों ने होली की तरंग को और रंगीन महक से महका दिया। करीब चार सौ किलो गुलाल और इत्र से मंदिर में भक्तों संग होली खेली गयी। रंगबिरंगे फूलों के मध्य विशेष श्रंगारित से श्याम बाबा ने भक्तों को दर्शन दिए। दिव्य और भव्य श्याम बाबा के श्रंगार की सेवा श्रीश्याम सेवक परिवार समिति द्वारा की गयी थी।

मंदिर परिसर में करीब 3 घंटे तक जमकर होली खेली गयी। हालांकि श्रद्धालु 6 बजे से श्याम बाबा के दरबार में सुबह छह बजे से ही गुलाल अर्पित करने पहुंच रहे थे। भक्तों ने अपने आराध्य संग होली की उमंग को मनाया। इसके बाद भक्तों में ठंडाई एवं कचैड़ी-गुझिया की प्रसादी वितरित की गयी। सायं काल मंदिर में सुमधुर भजनों की स्वरलहरियां गूंजीं।

इस अवसर पर श्रीखाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, श्रीश्याम सेवक परिवार समिति के अनूप, आकाश, पंकज, विपिन, संजय अग्रवाल, राजेश जैसवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन