Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चंदन की ठंडक संग श्रीखाटू नरेश के भक्तों ने खेली होली, उड़ा इत्र और अबीर

Pragya News 24

Fri, Mar 22, 2024
Post views : 124
  • श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में चल रहा है श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव
  • छठवें दिवस खेली गयी चंदन की होली, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लगाया श्रद्धालुओं को चंदन
  • मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे के मध्य में खेली जा रही विभिन्न प्रकार की होली

आगरा। होली के रंगों का अर्थ जीवन में खुशियों की तरंग का आगमन है तो माथे पर चंदन का अर्थ तन के साथ मन का आनंद है। चंदन की ठंडक के इसी आनंद से सराबोर हुए श्याम बाबा के भक्त।
जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में चल रहे श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के छठवें दिन चंदन की होली खेली गयी। श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित महोत्सव में अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, मनीष गोयल, राजेश जैसवाल, रविशंकर अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल, संजय अग्रवाल आदि ने भक्तों के माथे पर गेंदे के फूल से चंदन लगाया। चंदन की महक से पूरा मंदिर प्रांगण महक रहा था तो सदस्य अनूप कुमार के भजनों पर हर भक्त थिरक रहा था। मंदिर परिसर में चंदन, अबीर, फूल और इत्र भी जमकर उड़ाए गए। श्रंगार पोशाक सेवा इशांत अग्रवाल द्वारा एवं चंदन की होली की सेवा दीपक अग्रवाल की ओर से की गयी।

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में चंदन की होली का आनंद लेते भक्त।

अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चंदन स्वतः शीतलता का प्रतीक है। जीवन की आपाधापी के मध्य मस्तक पर लगा चंदन तनाव से मुक्ति प्रदान करता है। सनातन धर्म में हर चीज का वैज्ञानिक महत्व भी बताया गया है। बदलते मौसम के बीच चंदन का औषधिय गुण हम सभी के लिए लाभदायक है। कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि शुक्रवार को मेवे की होली सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे के मध्य खेली जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन