Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: माखन चोरी लीला देख झूम उठे श्रद्धालु, फूलों की होली में खूब लगे राधे राधे के जयकारे

Pragya News 24

Thu, Nov 23, 2023
Post views : 151

श्री कृष्ण लीला शताब्दी समारोह में हुआ माखन चोरी लीला का मंचन, खेली गई ब्रज की फूलों की होली

फूलों की होली मंचन में स्वरूपों पर फूल बरसाते मनीष अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अतुल गुप्ता व अन्य।
बल्केश्वर गौशाला में चल रहे श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह में मटकी फोड़ लीला का मंचन करते कलाकार।

आगरा। चित्त चोर, माखन चोर, आया देखो वो नंदकिशोर..ग्वाल बाल की सेना लेकर दबे पांव ठुमक ठुमक चलकर जब नंद के लाल गोपाल आए तो हर श्रद्धालु के नेत्रों में अपने तारणहार की अद्भुत लीला की छवि उतर आई।

वाटरवर्क्स स्थित गौशाला प्रांगण में श्रीकृष्ण लीला समिति के तत्त्वावधान में चल रही श्री कृष्ण लीला शताब्दी महोत्सव के सातवें दिन शंकर लीला और माखन चोरी लीला प्रसंग हुए। लीला प्रसंग में सर्वप्रथम हरि और हर यानि श्री नारायण हरि विष्णु और महादेव का मिलन प्रसंग हुआ। महादेव के आराध्य नारायण और नारायण के आराध्य महादेव की जब श्रीकृष्ण अवतार में भेंट हुई तो महादेव को गोपी का रूप भी धारण करना पड़ा। इसके हुआ गूंजा मैया मोरी मैं नहीं माखन खायौ…भजन के साथ माखन चोरी प्रसंग। बाल गोपल की ग्वालबालों संग नटखट लीला ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

बाल्यावस्था से ही कान्हा को मक्खन अतिप्रिय था। माता यशोदा अपने लाला को जो मक्खन देती थीं, उससे उनका मन नहीं भरता था, इसलिए मैया जहां भी मक्खन रखतीं कृष्ण चुपके से ब्रज के सखाओं के साथ आकर सारा माखन खा जाते थे। यशोदा को कुछ समझ नहीं आया कि माखन कौन चुरा रहा है। उन्होंने एक दिन चुपके से मक्खन से भरे छोटे-छोटे घड़ों को रस्सी के सहारे ऊपर टांग दिया, लेकिन श्री कृष्ण की नजरों से क्या छिप सकता है, उन्होंने माता को मक्खन रखते हुए देख लिया।

उन्होंने सभी ग्वालों को इकट्ठा किया और एक घेरा बनाया। उसके ऊपर चढ़कर मटकी फोड़ी और सखाओं सहित सम्पूर्ण माखन चट कर गए। यशोदा यह सब चुपके से देख रही थीं। बोलीं, अच्छा तो तुम हो वो माखन चोर, जिसने मुझे बहुत परेशान किया है। कृष्ण, माता को देखकर हंसने लगे और बोले “मैया मैं नहीं माखन खायो।” इस पर माता बोली कि अपनी मैया से ही झूठ बोलते हो कृष्णा।

कन्हैया की भोली-सी सूरत देखकर और उसकी प्यारी-सी बात सुनकर यशोदा ने कृष्ण को अपने गले लगा लिया और बोलने लगीं मेरा प्यारा नटखट माखन चोर। बस तभी से श्री कृष्ण को प्रेम से माखन चोर कहकर बुलाया जाने लगा।

लीला प्रसंग के बाद ब्रज की सुप्रसिद्ध फूलों की होली ने बरसाना का दृश्य जीवंत कर दिया और दर्शकदीर्घा से देर तक राधे राधे के जयकारे लगते रहे।

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को श्रीकृष्ण सुदामा मिलन लीला प्रसंग होगा। इस अवसर पर उमेश कंसल, सीताराम अग्रवाल, अतुल गुप्ता, श्रीकृष्ण गोयल, संजय गोयल, बीजी अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनीश, सुजाता अग्रवाल, अलका गोयल, रेणु गर्ग, नीलिमा गोयल, मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी, अशोक गोयल, शेखर गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, प्रभात रोहतगी, कृष्ण कन्हैया, संजीव गुप्ता, संजय गर्ग, संजय गोयल आदि ने स्वरूपों की आरती उतारी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन