Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राम जन्म पर एक हजार दीपों से जगमगाएगा दशरथ महल

Pragya News 24

Sun, Sep 22, 2024
Post views : 85

राजा दशरथ के निवास पर पर हर रोज उत्सव का माहौल, राम जन्म पर मनेगी दीपावली
22 सितम्बर को भजन संध्या के साथ हर रोज गूंजेंगे मंगल गीत

आगरा। राजा दशरथ के घर श्रीराम के जन्म व सियाराम के विवाह की खुशियां बिखर रहीं हैं। रामलला के जन्म के एक दिन पूर्व से हर रोज उत्सव का आयोजन होगा। 22 सितम्बर को शाम भजन संध्या व अयोध्या नगरी (बाग फरजाना) की वृद्ध सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं रामलला के जन्म के अगले दिन 24 सितम्बर को 1001 दीपों से राजा दशरथ के महल को सजाया जाएगा। घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
यह जानकारी आज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप संतोष शर्मा व ललिता शर्मा के निवास पर आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी गई। संतोष शर्मा व ललिता शर्मा ने बताया कि 22 सितम्बर को भजन संध्या में समस्त बाग फरजाना - अयोध्या नगरी के लोग भाग लेंगे। जिसमें क्षेत्र की 10 वयोवृद्ध सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं 24 सितम्बर को देहरी पूजन के साथ रामलला के जन्म के अगले दिन 1001 दीपों से दशरथ महल से साथ घर-घर में श्रीहरि की भक्ति भाव की रोशनी बिखरेगी। दीपावली मनाई जाएगी। 25 सितम्बर को घर परिवार के साथ क्षेत्र की महिलाएं मिलकर रंगोली व थाल सज्जा करेंगी। 26 सितम्बर को दशरथ निवास पर मेहंदी उत्सव व 27 सितम्बर को माढे की जौनार होगी। 28 सितम्बर को धूमधाम से श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से राम बारात दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी। अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल व राजा दशरथ संतोष शर्मा ने सभी शहरवासियों को राम बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। संचालन हरिनारायण चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखर शर्मा, युक्ति शर्मा, महन्त निर्मल गिरी, विकास जैन, गौतम सेठ, मनोज गुप्ता, मंजीत सिंह, महेश मघरानी, नितिन अग्रवाल, अनिल रावत, मनीष शर्मा, सत्यवीर तोमर, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

ये होंगे कार्यक्रम

  • 22 सितम्बर को भजन संध्या व सम्मान समारोह दोपहर 3 बजे।
  • 23 सितम्बर को रामलला का जन्म, रामलीला मैदान पर।
  • 24 सितम्बर को देहरी पूजन दोपहर 3 बजे व 1001 दीपों से दशरथ महल में रोशनी।
  • 25 सितम्बर को रंगोली व थाल सज्जा दोपहर 3 बजे।
  • 26 सितम्बर को राजा दशरथ के निवास पर मेहंदी उत्सव दोपहर 3 बजे।
  • 27 सितम्बर को माढे की जौरान, राज देवम में।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन