Mon 04 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शंखनाद संग खुले श्रीजगन्नाथ जी के पट, नयन उत्सव में 15 दिन बाद दिए दर्शन

Pragya News 24

Thu, Jun 26, 2025
Post views : 37
  • 15 दिन बाद श्रीजगन्नाथ जी ने स्वस्थ होकर बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र संग नवयौवन भेष में दिए दर्शन, हरे राम, हरे कृष्णा.. कीर्तन पर झूमें भक्त
  • भगवान जगन्नाथ के लिए श्रद्धालु अपने घरों से पकाकर लाए व्यंजन, मंदिर की रसोई में पकाए गए 56 प्रकार के चावल

आगरा। शंखनाद के साथ भगवान के पट खुले तो हर भक्त के मुख से हरि बोल के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धा से भरी आंखें नवयौवन भेष में श्रीजगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के 15 दिन बाद दर्शन पाकर एकटक निगाह से निहारते रहे। दोनों हाथ ऊपर उठाकर हरे राम हरे कृष्णा… के कीर्तन से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्वेत रंग की पोशाक धारण किए और मोगरे के फूलों से सजे श्रीजगन्नाथ जी के दर्शन को हर भक्त व्याकुल था। बीमारी से उठे श्रीहरि के लिए आज हर भक्त अपनी अपनी रसोई से स्वादिष्ट व्यंजन पकाकर लाए। मंदिर की रसोई में 56 प्रकार के चावल पकाए गए।

कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर (श्रीजगन्नाथ मंदिर) में आज श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत नयन उत्सव का आयोजन किया गया। आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि बीमारी से उठे श्रीहरि का हल्का श्रंगार कर आरती की। बताया कि मंदिर की रसोई में आज भोग के लिए 56 प्रकार के चावल (गुड़ के चावल, गन्ने के रस में पके चावल, चीनी के चावल, फीके चावल, नमकीन चावल) आदि पकाए गए। भक्तजन अपनी-अपनी रसोई से ढोकले, कचौड़ी, पूड़ी, मठरी, पराठा, तरह-तरह की सब्जियां, रसगुल्ले, बर्फी आदि पकवान पकाकर लाए। श्रीजगन्नाथ जी के पट खुलने से पहले हरे राम हरे कृष्णा… कीर्तन करते हुए भगवान की एक झलक पाने का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर को जगमग रोशनी व सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भगवान की आरती की। जगन्नाथ जी की प्रिय स्तुति गीत गोविन्द व जगन्नाथ अष्टकम के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा कीर्तन पर भक्त भगवान के दर्शन करते हुए देर तक झूमते नाचते रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, आशु मित्तल, नवीन सिंघल, संजय कुकरैजा, अनूप अग्रवाल, रमेश यादव, दिनेश अग्रवाल, शैलेश बंसल, विभु सिंघल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, प्रदीप बंसल, सूरज, शाश्वत नंदलाल, ज्योति बंसल आदि उपस्थित थे।

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा कल दोपहर 2 बजे से
श्रीजगन्नाथ रथयात्रा 27 जून को दोपहर 2 बजे से बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से प्रारम्भ होगी। बल्केश्वर व कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए रथयात्रा शाम लगभग 8 बजे श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। नंदीघोष रथ पर श्रीजगन्नाथ भगवान सतरंगी रंग के परिधान पर रथ की छटा से सजी पोशाक पहनकर भक्तों को दर्शन देंगे। खास बात है कि भगवान की पोशाक आगरा व वृन्दावन के भक्तों ने स्वयं तैयार की है। रथयात्रा में यूक्रेन और रशिया सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के हजारों भक्तजन भाग लेंगे। भगवान के 25 फीट के नंदीघोष रथ को कलकत्ता व वृंदावन के कलाकार सजाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन