Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पूरी हुई सदियों की तपस्या, चामड़देवी मंदिर में पधारे श्रीराम

Pragya News 24

Mon, Jan 22, 2024
Post views : 137
  • 500 वर्ष प्राचीन चामड़देवी मंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण
  • अयोध्या धाम में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय विराजित हुए मंदिर में 16 विग्रह

आगरा। पांच शताब्दी की तपस्या पूर्ण हुई। अयोध्या धाम में पधारे राम लला तो आगरा के प्राचीन मंदिर में भी प्रभु विग्रह की हुई प्राण प्रतिष्ठा।

बाग मुज्जफर खां स्थित 500 वर्ष प्राचीन चामड़ देवी मंदिर में श्री राम दरबार सहित 16 देवी देवताओं के विग्रहों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बाग मुजफ्फर खां क्षेत्र में करीब 300 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को रथ पर विराजित कर भ्रमण कराया। बैंड बाजे की धुन पर भक्त झूमते हुए और श्रीराम के जयघोष लगाते चल रहे थे।

बाग मुज्जफर खां स्थित प्राचीन चामड़ देवी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली गयी कलश एवं प्रतिमा भ्रमण यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

मुख्य अतिथि विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने विग्रहों की आरती उतारी। कार्यक्रम संयोजक राजीव कांत लवानिया ने बताया कि कई वर्षों के बाद प्राचीन चामड़देवी मंदिर के जीर्णाेद्वार हुआ है। मंदिर में श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, श्री लक्ष्मी नारायण, शनि देव, मां दुर्गा, मां काली सहित 16 विग्रह पधारे गए हैं। सभी राम दरबार विग्रह प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या धाम में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त पर ही पूर्ण हुई। वेदी पूजन, हवन, अभिषेक, प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

बाग मुज्जफर खां स्थित प्राचीन चामड़ देवी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली गयी कलश एवं प्रतिमा भ्रमण यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

इस अवसर पर हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ, मंजू कुलश्रेष्ठ, विनय जैन, पार्षद अर्चना लवानिया, मुकुल कुलश्रेष्ठ, चन्द्र मोहन शास्त्री, अर्जुन सिंह, ओम रौतेला, प्रमोद कुशवाह, जसवंत बघेल, मिथुन, पिंटू आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन