Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्वास्तिक के दीपोत्सव में जले जगमग दीप और पटाखे

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 116

आगरा। शुभम करोति कल्याणम्, आरोग्यम् धन सम्पदा, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीप ज्योति नमस्तुते के साथ 101 दीपों को रोशन करते स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट ने दीपोत्सव मनाया। शनिवार को रामा एंक्लेव, दयालबाग स्थित आध्यात्मिक केंद्र पर संस्था द्वारा दीपावाली का उत्सव रंग बिरंगी रंगोली और दीपमालिका सजाकर मनाया गया।

अध्यक्ष विनीता मित्तल ने सभी का स्वागत करते हुए दीपोत्सव की शुभकामनाओं सहित उपहार वितरित किये। अध्यक्ष विनीता मित्तल ने कहा कि अमावस्या के अंधेरे को दीपमालिका सजाकर चुनौती दी जाती है कि आर्यों की संतानें अंधकार में प्रकाश कर अज्ञान में ज्ञान का दीप जला सकते हैं। प्रभु भजन एवं वंदन के बाद सभी ने फुलझड़ियां और पटाखे छुड़ाए।

सचिव प्रेरणा सिंह, संयोजिका श्रुति दास, कोषाध्यक्ष पल्लवी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी तनु गुप्ता, शिखा गौतम, गीता सैनी, अंजली अग्रवाल, मोनिका बंसल, रागिनी चंद्रा, किरन लालवानी, पर्ल लालवानी, निधि गाबा, मधुलिका सिंह, क्षमा दुबे, डॉ राधिका मित्तल, कुसुम सैनी, स्वीमिंग कोच काजल, मुस्कान, रुचि सिंघल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन