Sat 02 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जयपुर हाउस जैन मंदिर में मनाया प्रभु शांतिनाथ का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव, भक्तों ने निकाली भव्य रथयात्रा

Pragya News 24

Wed, Jun 5, 2024
Post views : 30

आगरा। 5 जून को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं सकल दिगंबर जैन समाज जयपुर हाउस के तत्वावधान में आगरा के जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के 30 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर भव्य रथयात्रा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें भक्तों ने जयपुर हाउस जैन मंदिर से प्रभु शांतिनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा में मौजूद श्रीजी के रथ के खावासी अशोक कुमार नितिन कुमार जैन और रथ सारथी रविंद्र जैन और नमन जैन, रथ कुबेर विनोद जैन और डॉ. अभिषेक जैन, रथ इंद्र अनंत जैन और पीयूष जैन रथ में बैठकर चल रहे थे।

रथ यात्रा का जयपुर हाउस कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर जयपुर हाउस जैन समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा एवं प्रभु की मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष हाथों में चंबर लेकर नृत्य करते हुए चल रहे थे साथ में उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ भी चल रहे थे। श्रीजी की रथयात्रा जयपुर हाउस कॉलोनी के विभिन्न मार्गाे से होती हुई पुनः जयपुर हाउस जैन मंदिर पहुंची जहां सौभाग्य शाली भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर उपाध्यायश्री के द्वारा उच्चारित्र मंत्रोच्चारण के साथ स्वर्ण कलशों से वृहद शांतिधारा की। विधानाचार्य विजय जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में 1008 इंद्रों ने स्वर्ण कलशों से प्रभु शांतिनाथ की प्रतिमा के साथ ही सभी प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की। इसके बाद भक्तों ने अष्टा द्रव्य के साथ श्रीजी की पूजन कर एवं निर्वाण कांड का वाचनकर सोलह किलो का निर्वाण लाडू प्रभु शांतिनाथ के समझ अर्पित किया। पूजन में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु की भक्ति की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शांतिनाथ के जयकारों से गुंजयमान रहा। महोत्सव के समापन के बाद सभी भक्तों ने संगीतमय प्रभु शांतिनाथ की मंगल आरती की।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का आज सायं 6 बजे श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयपुर हाउस से श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पत्तल गली के लिए मंगल विहार हुआ। जहां उपाध्यायसंघ का रात्रि विश्राम होगा और उसके बाद कल सुबह यहां से उपाध्यायश्री संघ कमला नगर जैन मदिर डी ब्लॉक के लिए मंगल विहार करेंगे।

इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले, दीपक जैन अजय जैन, सुबोध पाटनी, नीरज, बॉबी, विनोद जैन, नीरज जैन जिनवाणी चैनल, कालीचरण जैन, निर्मल जैन, विमल जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, मनजीत जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, राजेंद्र जैन, पंकज जैन, अर्पित जैन, अनुभव जैन समस्त जयपुर हाउस कॉलोनी के आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन