Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: उपहार और मेवाओं से हुई त्रिशला माता की गोद भराई, 21 को जन्मेंगे भगवान महावीर

Pragya News 24

Fri, Apr 19, 2024
Post views : 69
  • जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा 1008 श्री तीर्थकर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव व रथोत्सव

आगरा। श्रृद्धा और उमंग का ऐसा समावेश जहां हर श्रद्धालु भगवान महावीर की भक्ति में झूमता गाता नजर आया। जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित किए जाएगा, 1008 श्री तीर्थकर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव व रथोत्सव के तहत आज मंदिर परिसर में माता त्रिशला की गोद भराई व मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया।

स्वास्तिक महिला मंडल, शांतिनाथ महिला मंडल द्वारा आयोजित माता त्रिशला की गोद भराई कार्यक्रम में महिलाओं ने माता त्रिशला की आकर्षक उपहारों, फल मेवाओं से गोद भराई की। भक्तिमय संगीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। माता ने देखे 16 सपने, जाने इनका फल क्या होगा…, महावीरा झूले पलना… जैसे भक्तिमय गीतों पर नृत्य किया। सभी सदस्याओं में हाथों में मेहंदी रचाई।

कार्यक्रम में मौजूद मधु बघेल, पार्षद रेनू गुप्ता, पूर्व पार्षद क्षमा जैन ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई। प्रातः देवेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, महावीर प्रसाद जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरान्त 1008 श्री तीर्थंकर महावीर स्वामी महामंडल विधान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष राकेश जैन, मंत्री दीपक जैन, अजय कुमार जैन, मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी, नीरज जैन, मनोज जैन, राजीव जैन, बॉबी, स्वास्तिक महिला मंडल से सरिता काला, सीमा बेनारा, शिल्पी सेठिया, नीरू बेनारा, रंजना, रीता, पूजा, एकता, स्वेता, शिल्पी, सिमरन, सचि, आशा, रीना, अंजना, वंदना, भावना, अंजू, रेखा शांतिनाथ महिला मंडल से रुचि जैन, राखी रावका, नीतू, शिल्पी, महक, अन्नू, रीतू, निधी, रेनु,कृष्णा, आकांशा, सुमान, सीमा,सोनल, रूचि, प्रिया, शिल्पी, डॉली आदि उपस्थित थीं।

21 अप्रैल को शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस से निकलेगी रथयात्रा
अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि बताया कि रथ यात्रा प्रातः 8ः00 बजे 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस से प्रारम्भ होगी जिसका शुभारंभ नवीन जैन, सांसद (राज्यसभा), भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। शहर में भ्रमण करते हुए रथयात्रा एमडी जैन टर कालेज पहुंचेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन