Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सीताराम मंदिर में बजी मंगल धुनें, श्री कृष्ण रुक्मणि का मेहंदी उत्सव सम्पन्न

Pragya News 24

Wed, Nov 5, 2025
Post views : 119
  • रुक्मणि-मिलन से पहले सजे श्याम, मेहंदी रस में डूबा ब्रज धाम
  • रथ पर विराजित श्री कृष्ण रुक्मणि, शगुनगीतों और शंखध्वनि से गूंजा प्राचीन सीताराम मंदिर परिसर

आगरा। श्री कृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में बुधवार को रुक्मणि विवाह से पूर्व मेहंदी समारोह भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। जब बैंड-बाजे और शहनाई की पावन धुनों के बीच रथ पर सजे श्री कृष्ण रुक्मणि स्वरूप मंदिर पहुंचे, तो वातावरण “जयश्रीातपेीद” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

मुख्य अतिथि डॉली बंसल और पूर्व पार्षद नेहा गर्ग गुप्ता ने स्वरूपों की आरती उतारकर भक्तिभाव से मेहंदी अर्पित की। मंदिर महंत अनंत उपाध्याय और पंडित मुकेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। मेहंदी रस्म के दौरान शगुनगीत और भक्ति संगीत पर भक्त झूम उठे। सुहागिनों ने मंगल गीत गाए व स्वरूपों की नजर उतारी। श्री कृष्ण रुक्मणि के दिव्य स्वरूपों का श्रृंगार देख भक्त भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के पश्चात स्वरूपों को विविध व्यंजनों का भोग परोसा गया।

मुख्य अतिथि डॉली बंसल ने कहा कि श्री कृष्ण रुक्मणि का यह पावन मिलन प्रेम, पवित्रता और सुंदर जीवन मूल्यों का संदेश देता है। परंपराओं और भक्ति की यह अनूठी साधना समाज को संस्कारों की ओर प्रेरित करती है। इस अवसर पर वंदना उपाध्याय, राधिका, ममता उपाध्याय, लता उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, हनी, रिंकिता अग्रवाल, रेनू गर्ग, नीलिमा गर्ग, निशि नेहरू, सुजाता अग्रवाल, रोहिणी, शिल्पी रस्तोगी, नीरू रोहतगी, शिप्रा, प्रभा गर्ग, पार्षद पूजा बंसल आदि महिलाओं ने भाग लिया और मेहंदी रस्म निभाई।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, लीला संयोजक शेखर गोयल, महामंत्री विजय रोहतगी, बृजेश अग्रवाल, आयुष बंसल, तनुराग गोयल, गिर्राज बंसल, विनीत, डॉ. संजीव नेहरू, लक्ष्मण शर्मा, विक्रम, विष्णु अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनूप गोयल, हनी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन