Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: “अशेष सम्मान – जीवन रक्षक”, रिवाज ने किया 30 से अधिक चिकित्सकों का भव्य सम्मान

Pragya News 24

Thu, Sep 18, 2025
Post views : 128

आगरा। रिवाज़ संस्था द्वारा आगरा कैंट रोड होटल ग्रांड में शहर के चिकित्सकों के सम्मान में अशेष सम्मान – जीवन रक्षक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 30 से अधिक प्रख्यात चिकित्सकों को उनके निस्वार्थ योगदान और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शकुन बंसल, डॉ. जुगल इंदोलिया, संजय सिंह चौहान, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. स्पर्श निगम, एड नम्रता मिश्रा, कुलदीप पाठक, सौम्या कौशल, राहुल बंसल, स्वतंत्र कुमार, नमिता सिंह, मधुर बंसल, जीनत ज़ीशान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

रिवाज़ संस्था की अध्यक्ष मधु सक्सेना ने अतिथियों का स्वगत करते हुए कहा कि महामारी का काल हो या जीवन पर कोई भी संकट, चिकित्सक ही ऐसे योद्धा हैं जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। यह सम्मान समारोह उनके त्याग और समर्पण को नमन करने का छोटा-सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि रिवाज़ संस्था दिव्यांगों और किन्नरों के अधिकारों एवं समस्याओं के लिए लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर का पेशा केवल इलाज करना ही नहीं बल्कि समाज को उम्मीद और जीवन देना है। इस तरह का सम्मान हम सभी चिकित्सकों के मनोबल को और बढ़ाता है तथा हमें और अधिक निष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में मेरठ, दिल्ली, आगरा और मध्य प्रदेश से आए दिव्यांगजन भी शामिल हुए। भूमि गोयल ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि विशाल रायज़ादा और मनोज वर्मा ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नितिन गुप्ता, रुचि रायज़ादा, राजेश वर्मा, डॉ. दीप्ति रत्नाकर, सपना त्यागी, आरती रानी आदि का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा।

इनका किया गया सम्मान
डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. जुगल इंदोलिया, डॉ. ललिता सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. स्पर्श निगम, डॉ. विकास कुलश्रेष्ठ, डॉ. जॉली गोयल, डॉ. ईशा सिंह, डॉ. शमी बंसल, डॉ. गरिमा गुप्ता, डॉ. सरिता यादव, डॉ. हर्ष सक्सेना, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. राधिका अग्रवाल, डॉ. नवनीत गुप्ता, डॉ. स्कंद संध्या मोदी, डॉ. ब्रह्मवीर सिंह, डॉ. योगेंद्र शर्मा, डॉ. प्रवीण वाला, डॉ. रश्मि चहार खंडेलवाल, डॉ. अमित दीक्षित, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. धनंजय यादव, डॉ. राखी सिकरवार, डॉ. शिवालिका शर्मा, डॉ. आनंद कुमार शर्मा और डॉ. विनीत वर्मा को अशेष सम्मान – जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन