Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामलीला में अजय अग्रवाल निभाएंगे राजा दशरथ की भूमिका, कल्पना होंगी रानी कौशल्या

Pragya News 24

Tue, Jul 8, 2025
Post views : 103

आगरा। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध श्रीरामलीला महोत्सव में इस वर्ष राजा दशरथ की भूमिका नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और बीएन ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल निभाएंगे। उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना अग्रवाल रानी कौशल्या की भूमिका में नजर आएंगी। श्रीरामलीला कमेटी ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि अजय अग्रवाल के नाम पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका के लिए चयनित बीएन ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना अग्रवाल।

महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि रामलीला 6 सितंबर, अनंत चतुर्दशी के दिन से प्रारंभ होगी, जिसमें अजय अग्रवाल दशरथ की भूमिका को जीवंत करेंगे। अजय अग्रवाल ने इस भूमिका को स्वीकार करते हुए इसे अपने पूर्वजों के संस्कार और आशीर्वाद का परिणाम बताया। उन्होंने इस जिम्मेदारी को गौरवपूर्ण बताते हुए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

अजय अग्रवाल बीते दिनों चर्चित कवि कुमार विश्वास के काव्य समारोह के आयोजन के चलते चर्चाओं में रहे थे। उनका देशभर में सफल व्यावसायिक नेटवर्क है।

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पौली, मुकेश जौहरी, संजय सादाबाद, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, ताराचंद, छोटे लाल बंसल सहित कई पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन