Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राधा−कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा अग्रवन, भक्ति की रसधार से आनंदित हुआ हर चितवन

Pragya News 24

Sun, Sep 15, 2024
Post views : 84
  • श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) ने मनाया राधा− कृष्ण जन्मोत्सव
  • आस्था की बही बयार, वृंदावन के कलाकारों ने किया भक्तिमय प्रस्तुतियाें से मंत्रमुग्ध
  • बाल गोपाल बने राधा−कृष्ण के स्वरूप तो नंद यशोधा का सदस्यों ने धारण किया रूप

आगरा। बृषभान घर जन्मी राधे, जन्म लियो कान्हा नंद घर…तो आज तो बधाइयां बाजे ब्रज धाम में…हाथी घाेड़ा पालकी बोलो जय युगल सरकार की…राधा कृष्ण के जयकारों के साथ मुरली की मधुर धुन पर जो जहां था वो वहीं बस आनंदित हो थिरके जा रहा था। मन चितवन हो रहा था और रोम रोम भक्ति की बयार से पवित्र। भक्ति और उमंग का ये रंग बिखरा था श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) के राधा कृष्ण जन्मोत्सव में।

रविवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में जन्मोत्सव की धूम मची थी। उत्सव का आरंभ मंडल के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज गर्ग, श्याम माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, नीरज कुमार और मनीष गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी सदस्यों ने 25 किलो चांदी के हिंडोले में पधारे लड्डू गोपाल को झुलाया। कार्यक्रम संचालन आरएस गुप्ता ने किया। हाथाें में मटकी और मुरली थामे राधा− कृष्ण के बाल स्वरूपों को देख− देखकर हर कोई भक्ति रस से अभिसंचित होता जा रहा था। नंद बाबा और यशाेदा मैया बनकर आए सदस्याें ने जमकर उपहार लुटाए। वृंदावन से आए बांसुरी संस्था के कलाकारों ने राधा−कृष्ण के जन्म की लीलाओं का मनोहारी मंचन किया। विविध झांकियों के साथ सदस्य स्वतः ही थिरकने लगे।

वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल परिवार द्वारा आयोजित राधा कृष्ण जन्मोत्सव में उपस्थित सदस्य

इस अवसर पर अभिषेक सिंघल, मनीष अग्रवाल, योगेश बंसल, नितिन अग्रवाल, विष्णु गोयल, सौरभ सिंघल, मोनू भीमसेन, डीजी मित्तल, उमेश कंसल, प्रदीप अग्रवाल, बृजमोहन रैपुरिया, करन गोयल, संजीव रस्तोगी, सुबोध यादव, शालू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अंकुश मित्तल, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला महेश्वरी, कविता अग्रवाल, मनीषा गोयल, प्राची अग्रवाल आदि ने भक्तिरस का आनंद लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन