Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अपर जिलाधिकारी ने किया जनकपुरी क्षेत्र का दौरा

  • श्रीजनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने की मेयर से मुलाकात
  • क्षेत्र की समस्याओं को जल्दी से जल्दी निपटाने की मांग

आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज अपर जिला अधिकारी नगर अनूप कुमार ने जनक महल स्थल का दौरा किया। जनकपुरी को भव्य और दिव्य बनाने के लिए क्षेत्र की समस्याओं और उनके निवारण पर चर्चा हुई। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराते हुए उन्हें जल्दी से जल्दी दूर करने की मांग की, जिससे जनक महल व अन्य विकास कार्य सुचारू रूप से किए जा सके।

समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने अभी तक प्रशासन की ओर से सहयोग न मिलने पर रोश प्रकट किया। इस अवसर अनूप कुमार ने कहा कि जनपुरी को लेकर प्रशासन सजग है। 2-4 दिन में ही जिलाधिकारी के साथ कमेटी की मीटिंग की जाएंगी और सभी समस्यों का निवारण किया जाएगा।

जनकपुरी आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर जनकपुरी महोत्सव में सुरक्षा, श्रीराम जी का नगर भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्ट आदि के संबंध में ज्ञापन दिया। मुख्य समस्यों में सीवर, स्थायी शौचालय, पेड़ों की छटाई, पार्किंग, टूटी सड़कें, पार्कों को दुरुस्त करना जैसे मुद्दे उठाए गए।

समिति ने आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर विकास कार्यों के संबंध ज्ञापन दिया उनसे शीघ्र विकास कार्य कराने की मांग की। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि भगवान राम का काम है, सीता जी की मिथला नगरी भव्य और दिव्य बनाने में नगर निगम का पूरा सहयोग रहेगा। रविवार को मेयर जनकपुरी क्षेत्र का दौरा करेंगी।

मुलाकात करने वालों में राजा जनक बने प्रमोद वर्मा, गौरव अग्रवाल (अध्यक्ष), हेमंत भोजवानी, गौरव राजावत, अनुराग उपाध्याय, मुनेंद्र जादौन, सतीश शर्मा, संजय अग्रवाल, राहुल सागर, दिलीप खंडेलवाल, निवेश शर्मा, सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन