Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 24 कुंडिया गायत्री महायज्ञ

Pragya News 24

Tue, Dec 3, 2024
Post views : 105

आगरा। मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण, हम बदलेंगे यह बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, ऐसे ही नारों के साथ जब महिलाएं पीत वस्त्र पहन कर सिर पर मंगल कलश धारण कर क्षेत्र में आमंत्रण देने निकली। यह नजारा देखने को मिला शास्त्रीपुरम क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे 4 दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन की कलश यात्रा में।

शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों ने शास्त्रीपुरम तिकोनिया माता मंदिर पर मंत्र चरण से कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा में सर्वप्रथम पुरुष सिर पर सद्ग्रंथ रख कर चल रहे थे। उसके बाद नशा नाश का दूजा नाम तन मन धन तीनों बेकाम, प्रदूषण करते को टोकों जल को माल बनने से रोको, राष्ट्रीय चेतना की यही पुकार मार भगाओ भ्रष्टाचार, मां गंगा की यही पुकार जल जंगल का करो सुधार, पान मसाला जर्दा गुटखा खाते ही कैंसर का झटका आदि जैसे स्लोगन को लेकर बच्चे कलश यात्रा के आगे आगे चल रहे थे। उसके बाद माताऐं - बहने सिर पर मंगल कलश सिर पर धारण कर चल रही थी।

कार्यक्रम आयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम चार दिवसीय है जिसके प्रथम दिन में आज मंगल कलश यात्रा का को क्षेत्र में भ्रमण कर सभी क्षेत्रवासियों को यज्ञ के अलिए आमंत्रित किया गया है।

कलश यात्रा में अजय यादव, कन्ही सिंह, विजय पाल बघेल, उमेश कुशवाहा, गौरीश सक्सेना, अंकित, अनुराग कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन