Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: धूमधाम से निकाली गयी 134वीं श्री मुकुट महोत्सव शोभा यात्रा

Pragya News 24

Wed, Sep 18, 2024
Post views : 78

आगरा। श्री मुकुट महोत्सव प्रबन्ध समिति द्वारा 134वीं श्री मुकुट महोत्सव शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन सूरज ठेकेदार ने दीप जलाकर एवं मुकुट की आरती उतार कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पार्षद रवि बिहारी माथुर, पार्षद प्रवेश पटेल, पार्षद बद्री प्रसाद माहौर, पार्षद मधु माहौर, पार्षद बंटी माहौर, पार्षद अर्चना लवानियां, पूर्व पार्षद पंकज माहौर, भगवान सिंह, रजनी माहौर आदि सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट सोमनाथ ने किया। समिति ने फौव्वारा चैराहे पर मंच लगाकर सभी झाँकी अध्यक्षों एवं बैण्ड अध्यक्षों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरण किया। शोभायात्रा में 45 झांकियां, 5 बैण्ड, 5 अखाड़े, 10 डीजे निकाले गए। कोरी समाज के कई संस्थानों द्वारा शोभायात्रा में प्याऊ लगाई गई। मंच पर समाज के समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा शोभायात्रा में झांकियां व बैंड वालों को पुरस्कार वितरण किया गया।

मुकुट महोत्सव प्रबंध समिति के संरक्षक चैधरी हरी बाबू, अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल, उपाध्यक्ष राजकुमार, मुन्नालाल, महामंत्री राजकुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष बाबू, सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उप मंत्री राजकुमार बबलू, उमाशंकर, संगठन मंत्री ओमप्रकाश, भगवत प्रसाद, चैधरी नरेंद्र, मीडिया प्रभारी एडवोकेट सोमनाथ, सह मीडिया प्रभारी प्रमोद, सूचना मंत्री विद्यासागर, गिरीश माहौर और बबलू पुजारी खेमचंद, राजेंद्र कुमार, लव माहौर, अनूप, आकाश माहौर आदि उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन