Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भव्य मंजिल आरती और प्रसाद वितरण संग सम्पन्न हुआ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव

Pragya News 24

Sat, Sep 6, 2025
Post views : 106

आगरा। छलेसर मार्ग स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर, छलेसर मार्ग पर चल रहा 11 दिवसीय गणेश महोत्सव शनिवार को भव्यता और भावनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर श्रीमहागणपति का मनमोहक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। श्वेत-नील वस्त्रों में सजे, स्वर्ण आभूषणों और गुलाब पुष्पों से अलंकृत महागणपति ने भक्तों को अलौकिक दर्शन दिए। मंदिर परिसर में सजे श्वेत-पुष्पों और गुलाब की मालाओं से वातावरण दिव्य और भक्तिमय हो उठा।

समापन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भव्य मंजिल आरती में शामिल होकर गणपति बाप्पा के जयकारों से गगन गुंजायमान कर दिया। आरती के पश्चात प्रसाद स्वरूप विविध फल, मेवा और मिठाइयों का वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने आशीर्वाद रूपी प्रसाद ग्रहण किया।

संस्थापक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि 11 दिनों तक चले इस महोत्सव में प्रतिदिन गणपति के भव्य श्रृंगार, पुष्प बंगले, कीर्तन-भजन और विशेष प्रसाद वितरण से भक्तों का अपार उत्साह देखने को मिला। समापन दिवस पर भक्तों ने गणपति से अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर का यह 11 दिवसीय महोत्सव भक्तों के लिए भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत संगम साबित हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन