Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'भारत के जिस राज्य में हिंदुओं की संख्या घटी, वह राज्य भारत से कटा' - मिलिंद परांडे

Pragya News 24

Thu, Oct 5, 2023
Post views : 249

Agra. 'भारत के जिस राज्य में हिंदुओं की संख्या घट गई तो वह राज्य भारत से अलग हो गया। जिसका उदाहरण हमारे सामने पाकिस्तान और बांग्लादेश है। इसलिए विशेष समुदायों की चल रही साजिश को हमें रोकना होगा।' यह कहना था विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे का जो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ब्रज प्रान्त के शौर्य जागरण यात्रा के शुभारंभ पर आगरा आए थे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ब्रज प्रान्त के शौर्य जन जागरण यात्रा की शुरुआत आगरा फोर्ट पर स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य वक्ता मिलिंद परांडे ने कहा कि शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा किसी से छिपी नही है। संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने कैसे औरंगजेब से लोहा लिया था। संगठन लगभग 25 साल बाद यह बड़ा आयोजन कर रहा है। इस यात्रा का मकसद शहीदों की शहादत को याद रखना और अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा करना। यह यात्रा 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे ने कहा कि आज एक साजिश व सुनियोजित रणनीति के तहत विशेष समुदाय हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा रहे है। उन्हें लवजिहाद का शिकार बना रहे है। बजरंग दल बहुत पुराना संगठन है जिसका मकसद धर्मांतरण और लवजिहाद के प्रति हिंदुओ को जागरूक करना है और वह लगातार इस लड़ाई को लड़ रहा है।

'अयोध्या के बाद कृष्ण जन्मभूमि की बारी'

मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदुओं के आस्था का केंद्र भगवान श्री राम के घर की लड़ाई को वर्षो बाद हिंदुओं में जीत लिया। अगले साल भगवान राम अपने घर में पहुँच जाएंगे। उसी के बाद कृष्ण जन्म भूमि के लिए लड़ाई शुरू होगी। राममंदिर की तरह कृष्ण जन्मभूमि के मुकदमें को हिंदू जीतेंगे और भगवान कृष्ण भी अपने घर वापस लौटेंगे। वहीँ जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर उनका कहना है की समय आने पर उसका जवाब भी आसानी से मिल जायेगा। बजरंग दल अब किसी भी कम नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन