Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दलित वोट लुभाने को कांग्रेस ने शुरू किया दलित गौरव सम्मान मांग पत्र अभियान

Pragya News 24

Wed, Oct 11, 2023
Post views : 102

Agra. आगामी लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सपा ने दलित समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं तो कांग्रेस भी दलित समाज के सम्मान व स्वाभिमान के लिए मैदान में उतर आई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से आगरा जिले में दलित गौरव सम्मान मांग पत्र अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसकी जानकारी प्रदेश सचिव व आगरा प्रभारी शरद उपाध्याय नंदा ने दी।

प्रदेश सचिव व आगरा प्रभारी शरद उपाध्याय नंदा ने बताया कि दलित गौरव सम्मान मांग पत्र अभियान 12 सितंबर से शुरू हो रहा है जो संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को समाप्त होगा। इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के शहर व जिला अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता दलित बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचेंगे। दलित समाज के साथ बैठक की जाएगी और उनकी मूलभूत समस्याओं को सुना जाएगा। इन सभी प्रमुख समस्याओं को मांग पत्र में भरवाया जाएगा और कांग्रेस हाई कमान को भेजा जाएगा। रात्रि में कांग्रेस नेता दलित समाज के लोगों के घरों में भोजन भी करेंगे।

भाजपा पर हुए हमलावर

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव व आगरा प्रभारी शरद उपाध्याय नंदा भाजपा सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलित समाज का शोषण किया है। सिर्फ वोट बैंक के लिए उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। आज यही भाजपाई संविधान को बदलने की बात करते हैं जो दलित समाज को सम्मान से जीने का अधिकार देता है। दलित समाज के हक और स्वाभिमान के लिए अब कांग्रेस मैदान में है और भाजपा की पोल खोलने को तैयार है। दलित समाज खुद बताएगा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने उन्हें क्या दिया।

शरद उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी दलितों के उत्थान की बात करते हैं लेकिन आज तक उन्होंने दलितों के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया। मणिपुर में क्या हुआ सभी जानते हैं। कैसे महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया। पीएम मोदी को उस वक्त भी मणिपुर की याद नहीं आई लेकिन इजरायल में कुछ हो जाए तो पीएम मोदी घबरा जाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन