Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा में केंद्रीय मंत्री और विधायक के लापता होने के लगे बैनर

Pragya News 24

Mon, Oct 2, 2023
Post views : 238

Agra. चुनाव के दौरान प्रत्याशी के रूप में पहुंचे जन प्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर वोट मांगे। वोट लिया लेकिन जीतने के बाद मुड़कर उसे क्षेत्र में नहीं देखा। अब यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अब छावनी विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ जीएस धर्मेश और वर्तमान में सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के लापता होने के बैनर लगा दिए गए।

मामला वार्ड एक से जुड़ा हुआ है। छावनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड एक में काजीपाड़ा, स्वरूप नगर, कटरा गडरियान, सुनार वाली गली, सब्जी मंडी, पानी वाली गली में क्षेत्रीय लोग मूलभूत समस्याओं का समाधान न होने से काफी व्यथित नजर आ रहे हैं। इन समस्याओं के चलते उन्हें नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। टूटी-फूटी सड़कों के चलते आए दिन कोई ना कोई हादसा हो जाता है तो वहीँ उफनते सीवर उनके लिए बड़ी मुश्किल बन गए हैं। इसलिए जनता ने स्थानीय सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के लापता होने के पोस्टर, बैनर  चस्पा कर दिए।

यह लिखा है बैनर पर

बैनर पर "गलियां, खरंजे, पुलिया, सीवर, पड़े हैं ध्वस्त, सांसद विधायक रंगारंग कार्यक्रम में मस्त," "हमारी भूल, कमल का फूल", पानी, टूटी नालियां, खरंजे, सड़कें, उड़ती धूल जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं। ये बैनर, पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि काजीपाड़ा, स्वरूप नगर, कटरा गड़रियान, सुनार वाली गली, सब्जी मंडी, पानी वाली गली की सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हुईं हैं। पानी सड़कों पर फैला रहता है। सड़कें खुदी होने के कारण बड़े बुजुर्ग, बच्चे गिर कर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विधायक ने कहा - तुमने मुझे वोट नहीं दिए

वार्ड एक की पार्षद मीना देवी का कहना है कि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कई बार मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त लिखित में ज्ञापन दिए जा चुके हैं। पार्षद ने क्षेत्रीय लोगों के साथ विगत 28 सितंबर को छावनी विधायक डा जीएस धर्मेश से मुलाकात कर समस्या को बताया। उनका आरोप है कि विधायक ने साफ मना कर दिया कि यह मेरे क्षेत्र का मामला नहीं है। नगर निगम जाओ, मेयर से बात करो। वह समस्या सुनने से पहले ही कह देते हैं कि तुम लोगों ने मुझे वोट नहीं दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन