Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अटल चौक समिति ने गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, विधायक ने भी थामी झाड़ू

Pragya News 24

Mon, Oct 2, 2023
Post views : 92

Agra. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अटल चौक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अटल चौक पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ जीएस धर्मेश पहुँचे। उन्होंने अटल चौक पर लगी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

छावनी विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने हाथों में झाड़ू थामी और कैंट स्टेशन के बाहर सफाई अभियान चलाया। अटल चौक को गंदगी मुक्त बनाया। सड़कों पर भी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ सफाई अभियान में भाग लिया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने लोगों से वार्ता की। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक बनाया और कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया।

विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने कहा कि आज दो महापुरुषों का जन्मदिन दिन है। एक महात्मा गांधी और दूसरे लाल बहादुर शास्त्री। महात्मा गांधी ने अहिंसा से इस देश को आजाद कराया और देशवासियों को अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया तो दूसरी ओर लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री पद पर रहकर सभी को सच्चाई के मार्ग और हमेशा सच बोलने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की है। आज उनके आह्वान पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूक बनाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन