Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वीकेंड में पर्यटकों से गुलजार रहा ताजमहल-आगरा फोर्ट, व्यवसायियों के भी खिले चेहरे

Agra. पिछले तीन दिन के वीकेंड में ताजमहल पर्यटकों से गुलजार नजर आया। तीन दिनों में मोहब्बत की निशानी ताजमहल की दीवानगी सैलानियों के सिर चढ़कर बोली।पिछले 3 दिनों में 1.20 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। सोमवार को आगरा फोर्ट, मेहताब बाग, एत्माद्उद्दौला व सिकंदरा के अलावा फतेहपुर सीकरी भी सैलानियों से पूरी तरह से गुलजार नजर आए।

पिछले तीन दिनों की छुट्टियों से पर्यटन सीजन की शुरुआत शानदार रही। अक्तूबर से मार्च तक आगरा में पर्यटक सीजन होता है। ऐसे में 30 सितंबर से उमड़ी भीड़ सोमवार यानी 2 अक्टूबर तक ताजमहल पर जारी रही। 41 हजार पर्यटक आए। रविवार को हुई अफरातफरी के बाद सोमवार को व्यवस्थाओं में सुधार दिखा। 

टोकन से लेकर टिकट विंडो तक एएसआई, पुलिस व पर्यटनकर्मी तैनात रहे। अधिक भीड़ के कारण कतार में लगे बच्चे व बुजुर्गों को जरूर मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को 33 हजार, रविवार को 46 हजार और सोमवार को 41 हजार तीन दिनों में कुल 1.20 लाख पर्यटक आगरा आए हैं।

37 हजार पहुंचे आगरा किला

तीन दिनों में करीब 37 हजार पर्यटक आगरा किला पहुंचे। सोमवार को भी किले पर भीड़ रही। पर्यटकों की सुविधा के खास इंतजाम नहीं थे। रामलीला मैदान के सामने पार्किंग शुल्क को लेकर पर्यटकों व ठेकेदार में विवाद हुआ। पार्किंग स्थल पर मनमानी वसूली के आरोप लगे। यहां शुल्क का कोई बोर्ड नहीं लगा था।

पर्यटन कारोबारी उत्साहित

आगरा के पर्यटन स्थल तीन दिनों तक पर्यटकों से गुलजार रहने के चलते पर्यटन व्यवसाय भी काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना था कि इन तीन दिनों में जितना पर्यटक आया है अगर यूं ही आता रहे तो पर्यटन व्यवसायियों की जो समस्याएं हैं वह खत्म हो जाएगी। पिछले कुछ सालों की अपेक्षा पर्यटन सीजन की शुरुआत इस साल काफी हद तक अच्छी हुई है। कुछ पर्यटकों ने तो नाइट स्टे भी किया है इससे आगरा में नाइट स्टे बढ़ाने की संभावनाएं और ज्यादा बढ़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन