Tue 16 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज आज से

  • 01 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

आगरा, 31 मार्च 2024। जनपद में विशेष संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई के लिए सूबे में एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा |

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शासनादेशानुसार तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं | पिछले सालों में चलाए गए अभियान के समान ही यह अभियान विभिन्न विभागों के परस्पर सहयोग से चलेगा | इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विकास विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, वाणिज्य कर एवं मनोरंजन विभाग तथा सूचना जनसम्पर्क विभाग सहयोग करेंगे | जिसमें स्वास्थ्य विभाग नोडल की भूमिका में होगा ।

वेक्टर बोर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ.सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वच्छता पर फोकस किया जाएगा । इससे बीमारियों से बचाव होगा। उन्होनें ने बताया कि 10 से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इंफ़्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), फाइलेरिया, काला जार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी | इसके साथ ही क्षेत्रवार घरों की सूची जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया है, इसका विवरण निर्धारित प्रपत्र पर भरकर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगी | स्वास्थ्य कार्यकर्ता माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यक्षेत्र में आने वाले परिवारों के सभी सदस्यों का आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) सृजन भी अवश्य रूप से करेंगे और वह परिवार को आभा नंबर से अवगत कराएंगे |

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा उत्तर प्रदेश सहित देश के कई भागों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी स्थिति मेंवेक्टरजनित और जलजनित रोगों के आउटब्रेक्स अधिक होने की संभावना है | इसी क्रम में शासन से गर्मी के मौसम से संबंधित रोगों के बारे में विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से प्राथमिकता के आधार पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था किये जाने, गर्मी से बचाव के लिए शेल्टर्स की सुविधा, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान तथा तापमान का डिस्प्ले करने, हीट वेव से बचाव के लिए उपायों का विद्यालयों एवं जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी मिले हैं। सहायक मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया की दस्तक अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्क्स जनपद के सभी ग्रामों में एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण करेंगे उपरोक्त बीमारियों के लक्षण वाले व्यक्तियों की लाइन लिस्टिंग करेगी तथा जिन स्थानों पर बुखार के केस तीन या तीन से अधिक मिलेंगे उन क्षेत्रों के बारे में तत्काल अपने चिकित्सा अधीक्षक को सूचित करेंगे ताकि किसी भी संभावित एपिडेमिक की स्थिति से ससमय निपटा जा सके एवं किसी भी वेक्टर जनित बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन