Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वायु प्रदूषण नियंत्रित करने को जारी हुए निर्देश, दिन में दो बार सड़कों पर स्मॉग गन से छिड़का जाएगा पानी

Pragya News 24

Tue, Nov 7, 2023
Post views : 113

आगरा। वातावरण में सर्द मौसम की नमी बढ़ते ही चारों ओर धुंध होने लगी है। वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के संबंध में शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों पर अमल करते हुए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा मंडल के जिलाधिकारियों, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका/परिषद/पंचायतों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश के मुताबिक अधिकांश सड़कों पर मैनुअल स्वीपिंग के बजाय मैकेनिकल स्वीपिंग करायी जाय। सड़कों के दोनों ओर दिन में दो बार जनपद में उपलब्ध पानी के टेंकरों एवं स्मोग गन से जिला स्तर पर उपलब्ध सभी मशनों से व्यापक रूप से पानी का छिड़काव कराया जाय। सभी बड़े निजी एवं सार्वजनिक निर्माणाधीन स्थलों पर पानी के टैंकरों और स्मोग गन का अनिवार्य रूप से उपयोग कराया जाये। वायु की गुणवत्ता ज्यादा खराब होने वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करने के लिये अग्निशमन वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है।

सभी निर्माणाधीन स्थलों को ढकने के लिए हरे जाल/पर्दे का उपयोग किया जाये। श्रेणी सी व डी के कूड़े को प्राथमिकता के आधार पर उठवा लिया जाये और उसे रिसाइकिल प्लान्ट करने हेतु भेजा जाये।

सभी निजी एवं सार्वजनिक संस्थाओं से उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन कराये जाने हेतु प्रवर्तन टीमों का गठन किया जाय और उल्लंघन पाये जाने पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाय।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए सभी अधिकारी अपने-अपने जनपद में शासन के उपरोक्त निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराएं और इस संबंध में कार्य रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन