Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा में प्रदूषण की मार, धुंध और स्मॉग में 'गायब' हुआ ताजमहल, पर्यटक नहीं कर पाए दीदार

Pragya News 24

Mon, Nov 6, 2023
Post views : 171

Agra. आगरा शहर की आबो हवा लगातार खराब हो रही है। लगातार पॉल्यूशन बढ़ता जा रहा है जिससे आम नागरिकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को तो आलम यह था कि मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार तक नही कर सके है। धुंध की वजह से ताज व्यू पॉइंट से पर्यटक यमुना नदी के साथ ताजमहल का दीदार भी नही कर सका है।

आपकों बताते चले कि ताज व्यू पॉइंट से ताज का दीदार अद्भुत दिखाई देता है लेकिन सोमवार सुबह ऐसा नहीं हुआ। इसका मतलब है कि वातावरण में प्रदूषण की मार अधिक है। इसका अर्थ है कि बढ़ता प्रदूषण टूरिज्म पर मार पढ़ना शुरू हो गयी है।

एक्यूआई सुबह के समय पर लगभग 173 पार

आगरा के मेहताब बाग के पास स्थित ताज व्यू पॉइंट और आगरा विकास प्राधिकरण पार्क से पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए आते थे लेकिन जिस तरह से आगरा की हवा खराब हुई तो उस जगह से ताजमहल ही दिखना बंद हो गया। आगरा में  एक्यूआई सुबह के समय पर लगभग 173 पार कर चुका है। अगर अलग-अलग क्षेत्र की बात की जाए तो अलग-अलग जगह का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी अलग-अलग है। इतना ही नहीं, ताजमहल के मुख्य गेट से भी ताज महल नही दिखाई दे रहा जैसे जैसे पर्यटक ताज के पास जा रहा है तभी ताजमहल दिखाई दे रहा है।

दिल्ली एनसीआर का असर

आपकों बताते चले कि दिल्ली और एनसीआर में लगातार प्रदूषण बढ़ता चला जा रहा है। अब उसकी मार आगरा में भी दिखने लगी है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन