Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताज इंडिया फैशन रनवे में दिखा भाग्यश्री और पंखुड़ी गिडवानी का जलवा

Pragya News 24

Mon, Oct 16, 2023
Post views : 117

आगरा। ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 का आयोजन होटल आईटीसी मुगल में किया गया। रंग बिरंगी रोशनी में फैशन प्रेमियों के बीच देशभर से आए टॉप मॉडल्स ने रैंप पर अपनी खूबसूरती और फैशन का जलवा बिखेरा। सिजले, रॉयल फिएस्टा शो, एवं श्रोत्रिय इवेंट, स्टाइल फिएस्टा, के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फैशन शो में बॉलीवुड एक्टर भाग्यश्री, फेमिना मिस इंडिया पंखुड़ी गिडवानी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। महिला सशक्तिकरण का संदेश फैशन प्रेमियों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रहा। दिल्ली मुंबई हैदराबाद बेंगलुरु से आए मॉडल्स ने पाश्चात्य परिधानों को भारतीय परिधानों में प्रस्तुत किया। डिजाइनर्स द्वारा तैयार किए गए वैवाहिक फेस्टिवल और इंडो वेस्टर्न परिधानों को प्रस्तुत किया गया।

ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 के संयोजक अनुरोध श्रोत्रिय ने बताया कि आगरा में यह फैशन शो युवा कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ समाज में महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ की मुहिम को संकल्पित है।

राहुल श्रोत्रिय और जय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अनस्किल्ड प्रोफेशनल को स्किल्ड प्रोफेशनल बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के मार्गदर्शन से कलाकारों को सीखने का और ज्यादा अवसर मिलेगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित 40 लोगों को ग्लोरियस नेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

'समय के साथ बदल रहा है फैशन का दौर'

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई फेमिना मिस इंडिया पंखुड़ी गिडवानी ने बताया कि समय के साथ फैशन और डिजाइनिंग का दौर भी बदल रहा है। युवाओं को फैशन से अपडेट रहने की जरूरत है। इस तरह के शो के माध्यम से अलग-अलग शहरों की फैशन और स्टाइल का एक मंच पर समावेश होता है।

बच्चों के लिए हुआ स्पेशल शो
ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 में 4 साल से 12 वर्ष की उम्र के छोटे बच्चों के लिए विशेष शो आयोजित किया गया। आयोजक संजय मिश्रा, दिव्यांश, श्रेयांश, गौरांग, स्वरित ने संयुक्त रूप से बताया की बाल प्रतिभा को निखारने के लिए यह स्पेशल शो कार्यक्रम में किया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय मिश्रा, दिव्यांश, अरविंद, मुकेश कुमार, सुखदेव गिडवानी, लव कपूर, दीप्ति, नीतू श्रोत्रिय, पल्लवी सूर्यांश सार्थक सहित इवेंट से जुड़े हुए पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन