Sat 13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जांच में ध्वस्त हुए अवैध खनन के आरोप, नितेश अग्रवाल के पक्ष में आए तथ्य नौका विहार में विराजे खाटू के नरेश, श्याम नाम की सरिता में डूबे श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव की उमंग में झूमे श्रद्धालु, गूंजे नंद के आनंद भयो के जयकारे परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर उद्यमी संवाद कार्यक्रम में गूंजे जीएसटी सुधार के मुद्दे, उद्योगों ने रखीं व्यावहारिक समाधान की मांगें दशहरा मनोरथ में सजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी के दिव्य दर्शन अटूट भक्ति, वैराग्य और विनम्रता का संदेश देते हैं ध्रुव चरित्र, जड़ भरत और वामन अवतार : चैतन्य हरिचरत जी महाराज कृषि, उद्योग और तकनीक का संगम बनेगा फूड एक्सपो 2026, आगरा में जुटेंगे देशभर के उद्यमी देश विदेश के सतरंगी पुष्पों से सजा श्रीठाकुर मथुराधीश का भव्य दरबार प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज नन्दोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: टाटा मोटर्स की टाटा ऐस ईवी लॉन्च, छोटा हाथी को दिया गया इलैक्ट्रिक व्हीकल का रूप

− टाटा ऐस ईवी मात्र 07 घंटे चार्ज होकर चलेगा 154 किमी
− पर्यावरण प्रदूषण पर लगेगी लगाम, रनिंग कॉस्ट भी है कम

आगरा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स ने अपने पुराने छोटा हाथी को इलैक्ट्रिक व्हीकल के रूप में उतारा है।

बुधवार को अशोक आटो सेल्स ने टाटा मोटर्स की नई गाड़ी टाटा ऐस ईवी (टाटा ऐस इलैक्ट्रिक व्हीकल) की लॉन्चिंग संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल पर की। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल और कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रंजना बंसल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रंजना बंसल ने सभी को भविष्य का चिंतन करती पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण करवाई।

विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि टाटा मोटर्स पर्यावरण को ध्यान में रखकर नये वाहन बाजार में उतार रहा है। इसी क्रम में टाटा ऐस ईवी पूर्णतः बिजली से चार्ज होकर चलेगी, जोकि शून्य कार्बन उत्सर्जन को बढ़ावा देगी।

गाड़ी की खूबियों के बारे में कंपनी के महाप्रबंधक आशुतोष ने कहा कि टाटा ऐस ईवी वास्तव में पुरानी गाड़ी छोटा हाथी का रूप है, जो डीजल चलित वाहन है। उसी छोटा हाथी को अब टाटा ऐस ईवी के रूप में उतारा गया है। टाटा ऐस ईवी में बिल्ट इन कार्गाे बॉक्स एल्यूमीनियम का बना है जोकि जंग रोधक है। यह गाड़ी करीब सात घंटे में चार्ज होकर लगभग 154 किमी तक चलती है। जिसकी रनिंग कॉस्ट करीब एक रुपये प्रति किमी है। देश के अन्य हिस्सों में टाटा ऐस ईवी काफी पसंद की जा रही है। टाटा ऐस ईवी को अमेजन, फिलिपकार्ट आदि ईकॉमर्स कंपनियां अपने प्रयोग में लगातार ले रही हैं। लॉन्चिंग समारोह में टाटा मोटर्स के टीएसएम मनोज रावत, अविनाश यादव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन