: कोटा की मोशन कोचिंग के संचालकों को मोशन एकेडमी द्वारा दी गयी धमकी
Sat, Feb 24, 2024
कोचिंग का नाम मिलता जुलता होने से दी जा रही है जान से मारने की धमकी
प्रचार में भी डाली जा रही बाधा, पुलिस नहीं कर रही सहयोग
आगरा। शिक्षा जगत में एनवी सर द्वारा स्थापित मोशन कोटा का आगरा सेन्टर इस वर्ष से प्रारम्भ हुआ है। कोटा की मोशन कोचिंग के संचालकों को पहले से आगरा में चल रही मोशन एकेडमी द्वारा जान से मारने की धमकी जी रही है। कोचिंग बंद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वजह कोचिंग का नाम मिलता जुलता होना है। कोचिंग के प्रचार में भी बाधाए डाली जा रही हैं। पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही। हालाकि कोटा मोशन कोचिंग द्वारा आगरा की मोशन एकेडमी पर ट्रेड मार्क चुराने के मामले में पहले से कोर्ट में मुकद्मा चल रहा है।
देव नगर स्थित मोशन कोचिंग के निदेशक जय काबरा व उनके भाई अंकुर काबरा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि हमारा मोशन कोचिंग को आगरा लाने का उद्देश्य उन अभिभावकों व विद्यार्थियों का लाखों रुपए बचाने का है जिन्हें उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए लिए कोटा जाना पड़ता था। मोशन कोचिंग देश में जाना माना नाम है, जिसके निदेशक नितिन विजय (एनवी सर) हैं। मोशन कोचिंग कोटा में 2007 से प्रारम्भ हुई थी। अरुण शर्मा पिछले कुछ वर्ष पूर्व से आगरा में मोशन एकेडमी के नाम से कोचिंग चला रहे हैं। उन्होंने कोटा की मोशन कोचिंग के आगरा में आने पर विरोध शुरु कर दिया। कई बार व्हॉट्स-एप कॉलिंग करके तो कई बार आयोजनों में मुलाकात होने पर जान से मारने की धमकी दी। कोचिंग का प्रचार-प्रसार करने में भी दिक्कते पैदा कर रहे हैं। मोशन कोचिंग को बंद करने का दबाव बना रहे हैं। मानसिक तनाव देकर हमारा व्यवसाय बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। भला हमसे कैसा विरोध।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का इस तरह गुंडई दिखाना समाजिक दृष्टि से अच्छे संकेत नहीं हैं। पुलिस भी किसी प्रकार का सहयोग नहीं कर रही है। अरुण शर्मा दबंगई प्रवृत्ति के हैं जो पहले से और भी कई विवादों में फंसे हुए हैं। न्यू आगरा स्थित कोचिंग सेन्टर से वैमनस्यता रखने के कारण वहां की शिक्षिकाओं को सोशल मीडिया में बदनाम किया, जिसका मुकद्मा भी दर्ज हुआ। वहीं अपनी ही कोचिंग में अरुण शर्मा द्वारा एक शिक्षक को चांटा मारने का विवाद भी खूब गरमाया था शिक्षा जगत में।
जय काबरा ने कहा कि हमेशा अपने साथ बॉडीगार्ड व बंदूकधारी लेकर घूमने वाले अरुण शर्मा कभी भी हमें नुकसान पहुंचा सकते है। हमें आर्थिक व मानसिक दोनों तरह से नुकसान पहुंचा रहा है अरुण शर्मा से हमें जान का भी खतरा है। प्रेस वार्ता के माध्यम से हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस व प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करके अपनी सुरक्षा चाहते हैं।
इन्होंने ये कहा
उपरोक्त प्रकरण के बारे में जब मोशन एकेडमी के डायरेक्टर डाॅ. अरुण शर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोप जय काबरा एवं उनके भाई अंकुर काबरा द्वारा लगाये गये हैं वह सब निराधार हैं। उन्होंने बताया कि मोशन एकेडमी को वह निरंतर छः वर्षों से कढ़ी मेहनत व निष्ठा से चला रहे हैं उनका मोशन कोचिंग से कोई भी किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है
: वंदे गुरु साहित्य समागम: मातृभाषा ही है मानव के विकास का आधार
Sat, Feb 10, 2024
•
समागम में जुटे देश दुनियां के साहित्य प्रेमी, हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने को हुआ मंथन
•
समागम के राष्ट्रीय कवि सम्मलेन में बही हास्य, प्रेम और ओज की त्रिवेणी
आगरा। कोई भी मानव अपनी मातृभाषा के बिना प्रगति नहीं कर सकता, साहित्य ही हमें हमारे भूत, भविष्य और वर्तमान से जोड़ता है। हमारी संस्कृति का संरक्षण भी साहित्य सृजन से ही संभव है, कुछ ऐसे ही विचार शनिवार को विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन के सभागार में आयोजित श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सामुदायिक रेडियो डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय एवं इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति के सहयोग से वंदे गुरु साहित्य समागम 2024 में वक्ताओं के द्वारा सामने आये।
समागम का शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति डाॅ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय प्रो. आशु रानी, मुख्य अतिथि इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति चेयरमैन पूरन डावर, अप्सा अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता, महंत गौरव गिरी, अभिषेक पाराशर, बीएसए आगरा जीतेन्द्र गौड़, न्यूरोफिजिशियन डाॅ. नरेश शर्मा, एफएएफएम अध्यक्ष कुलदीप कोहली, श्राॅफ ग्रुप के चेयरमैन अनिल मगन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कुलपति डाॅ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय प्रो. आशु रानी ने कहा कि इस आयोजन से स्पष्ट हो रहा है कि आज का युवा साहित्य में रूचि ले रहा है। साहित्य ही हमें हमारे भूत, भविष्य और वर्तमान से जोड़ता है। हमारी संस्कृति का संरक्षण भी साहित्य सृजन से ही संभव है इस प्रकार के आयोजन इस दिशा में मील का पत्थर साबित होते हैं वहीं पूरन डावर ने कहा कि हिंदी न सिर्फ हमारी मात्र भाषा है बल्कि यह अभिव्यक्ति का वह माध्यम है जोकि हमें सहजता से सटीक शब्दों में अपने मन की बात रखने हुए हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का काम करता है। वहीं डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी मात्र भाषा है हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिले। स्वागत उद्बाोधन श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा ने किया वहीं अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन नकुल सारस्वत किया।
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बही गीत गजल और हास्य व्यंग्य की त्रिवेणी
वंदे गुरु साहित्य समागम में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का जादू भी श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। हास्य कवि पवन आगरी के संयोजन और संचालन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों ने समां बांध दिया। मुज्जफर नगर से पधारी प्रीति अग्रवाल ने अपनी ओजस्वी वाणी से लोगों का रक्त संचार बढ़ा दिया। राणा के वंशज सोए हैं उन्हें जगाने निकली हूं, मैं चूड़ी वाले हाथों से तलवार चलाने निकली हूं। संचालक पवन आगरी ने भी सियासत पर तीखा तंज किया कि भैया यह स्वतंत्र भारत है, यहां खाने की सबमें आदत है। मेरठ से पधारे हास्य कवि प्रतीक गुप्ता और लाफ्टर फेम शरीफ भारती ने प्रेक्षागृह में ठहाकों का तूफान ला दिया। सुप्रसिद्ध गीतकार शशांक नीरज और कवयित्री निभा चैधरी ने अपने गीतों से समां बांध दिया।
गुरुजनों को गुरु श्रेष्ठ सम्मान से किया गया अलंकृत
समागम में गुरुजनों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्गुरु श्रेष्ठ सम्मानश् से अलंकृत किया गया। जिनमें तीन श्रेणियों में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा में सम्मान किया गया।
उच्च शिक्षा में इनको मिला सम्मान
प्रो. अरूण कुमार, डाॅ. कैलाश सारस्वत, डाॅ. अनिल कुमार दीक्षित, डाॅ. अरूण शर्मा, डाॅ. वीरेन्द्र सिंह चैहान, डाॅ. नीतू चैहान, डाॅ. राजेश कुशवाहा, वन्दना चैहान, कैप्टन प्रो.रीता निगम, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. बृजेश बघेल, डाॅ. सतीश यादव, वरूण सिकरवार,
माध्यमिक शिक्षा में इनको किया गया सम्मानित
डाॅ. सुशील गुप्ता, डाॅ. तरूण शर्मा, प्रकाश चंद गुप्ता, किरण यादव, रीनेश मित्तल, शिव ज्योति, मुकेश शर्मा, डाॅ. मौ. जमीर, डाॅ. नरेन्द्र कुमार सिंह, डाॅ. अनिल कुमार जैन, डाॅ. अनिल वशिष्ठ, कुमुद ग्रोवर, अंकिता जोशी, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ. भोज कुमार शर्मा, अजय शर्मा, विकास भारद्वाज, डाॅ. सोमदेव सारस्वत, मंजू रानी भारती, लेफ्टनेंट स्वामी प्यारी भारद्वाज, विदुषी सिंह, डाॅ. सत्यप्रकाश यादव, डाॅ. पैनी जैन कपूर,
बेसिक शिक्षा में इनको किया गया सम्मानित
रीना सिंह, भीषमपाल सिंह, बृजेश दीक्षित, रामेश्वर सिंह चैहान, संध्या कुलश्रेष्ठ, सोनिया मल्होत्रा, गीता सिंह, बबिता यादव, यतेंद्र तिवारी, डाॅ. मनोज परिहार, समृद्धि पाठक, सुरेश खिरवार, के.के. इंदौलिया, डाॅ. मनोज वाष्णेय, शिवराज सिंह सिकरवार, राजेन्द्र सिंह राठौर, बलविंदर सिंह गिल।
इस मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन की पीआरओ पूजा सक्सेना, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, डॉ. राम नरेश शर्मा, अविनाश वर्मा, गजेंद्र सिंह, संजय पुंडीर, सुशील सारस्वत, पंकज गुप्ता, विकास कुमार सिंह, सुषुमलता सारस्वत, उमा शर्मा, मीना सिंह, डॉ. ममता श्रीवास्तव संजीव सारस्वत, लंकेश दीपक सारस्वत, संतोष गहलोत, गब्बर राजपूत आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया।
: डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल में हुआ वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
Sat, Feb 10, 2024
आगरा। डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन 09 फरवरी 2024 को डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के खेल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह एवं मुख्य अतिथि ले. कर्नल हिमांशु पाण्डेय ने किया। संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा स्कूल छात्र/छात्राओं के भविष्य निर्माण के साथ साथ शारीरिक कौशल एवं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेल भावना का संचार करने का प्रयास करता है।
मुख्य अतिथि ले. कर्नल हिमांशु पाण्डेय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए बच्चों के खेल कौशल की प्रशंसा की। कुल 12 तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें यलो हाउस को ओवर ऑल विजेता घोषित किया गया, वहीं हाउस कैप्टन दक्ष प्रधान, बेस्ट एनसीसी ड्रिल के लिये कनिष्का सिंह और मार्च पास्ट विनर आकाश हाउस को भी सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता में पदक व प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर छात्र काफी प्रसन्न नजर आये। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सी बी जल्दी ने बताया कि संस्थान प्रतिवर्ष छात्रों के लिये इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है।
प्रतियोगिता के समापन पर डीन एकेडमिक एच एल गुप्ता ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. मधुलिका पाण्डेय व नेप्रो किड्स की डॉ. सुधा रानी ने भी कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित किया। स्पोर्ट्स टीचर डॉ. मुकेश रॉय व अभिषेक चिराग के दिशा निर्देशन में सभी प्रतियोगिताऐं संपन्न हुई। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के 800 से अधिक छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रियंका सेठ, अंकित, दिव्या खंडेलवाल, मुक्ति वरुण, सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा ।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट