Tue 16 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बालकनी से महिला ने लगा दी छलांग, हुई दर्दनाक मौत, घटना से मचा हड़कंप

Agra. थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित बुलंद सिटी अपार्टमेंट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला अपने अपार्टमेंट की बालकनी से नीचे कूद गई। लोग उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। जानकारी के मुताबिक महिला अकेली रहती थी उसका पति से विवाद चल रहा है।

घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित बुलंद सिटी अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक यहां की रहने वाली एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। वह एक होटल में नौकरी करती थी। यहां फ्लैट में अकेली रहती थी। गुरुवार की सुबह वह बालकनी में खड़ी थी। पहले कुछ देर तक खड़ी रही, फिर अचानक से सीधे छलांग लगा दी। 

जोर से हुई आवाज सुनकर मौजूद लोगों ने दौड़ लगाई। सामने खून से लथपत महिला पड़ी हुई थी। उसे तुरंत उठाकर लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घरवालों को सूचना दी गई है।

डीसीपी सिटी ने बताया कि इस पूरे मामले की स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसके कारण के बारे में पता किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन