Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सत्संगियों के पथराव में घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार ने न्यू आगरा थाने में दी नामजद तहरीर

Agra. पुलिस और सत्संगियों की झड़प के दौरान घटना क्रम का कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार और एक साथी पत्रकार पर सत्संगियों ने पथराव कर दिया। उस घटना में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार उप्पल के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार उप्पल और अनीस ने न्यू आगरा थाने में हमलावर सत्संगियों के खिलाफ तहरीर दी और आगरा के जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के सामने अपनी बात रखी।

कवरेज रोकने को बनाया निशाना

पिछले दो दिनों से जमीन को लेकर जिला प्रशासन और सत्संगियों के बीच टकराव चल रहा था। पुलिस द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद रविवार को सत्संगियों ने फिर से उसे पर कब्जा कर लिया था। सूचना मिलने पर एक बार फिर पुलिस और प्रशासन इस कब्जे को ढहाने गए थे। दयालबाग में अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर सत्संगियों ने पथराव कर दिया। राजकुमार उप्पल ने कहा कि सत्संगियों की इस करतूत को मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे और मोबाइल में कैद किया तो सत्संगियों ने उन्हें भी निशाना बनाया।

चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार उप्पल कहते हैं कि उन्होंने उन पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कर ली है। चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्यू आगरा थाने में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन पर हमला करने वाले व्यक्ति का वीडियो भी सामने आया है।

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार उप्पल कहते हैं कि आगरा में एक अलग ही साम्राज्य स्थापित हो रहा है। यह साम्राज्य सत्संगियों का है। उनकी खुद की बैंक, खुद का पोस्ट ऑफिस, खुद की दुकान सब कुछ है। इतना ही नहीं महिलाओं और बच्चों को शिक्षित बनाए जाने की अपेक्षा उन्हें लड़ाई में ट्रेड किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि सत्संगियों की एक अलग से आर्मी तैयार हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन