Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 70 वर्षीय वृद्धा की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Agra. पिछले दिनों फतेहपुर सीकरी के गांव चुरियारी में 70 वर्षीय वृद्धा के शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। घटना को लगभग एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है जबकि पीड़ित की ओर से नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर आज मृतका के पारिवार के लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले में उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की।

फतेहपुर सीकरी के गांव चुरियारी निवासी वृद्ध महिला ओम देवी पत्नी खेमचंद गुरुवार को प्रात: किसान मोहन सिंह उर्फ बनिया के खेत में बाजार की मजदूरी करने गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं लगने पर विगत शाम थाना सीकरी में महिला के गुम होने की तहरीर दी। शुक्रवार सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव खेतों में पड़े देखा तो सनसनी फैल गई। वहीं वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि महिला की लूट व रेप के बाद हत्या की गई है।

पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि एक हफ्ता बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस उचित कार्यवाही नहीं कर रही है जबकि पोस्टमार्टम में मारपीट के निशान है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन