Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पति सहित ससुरालीजनों ने धारदार हथियार के साथ महिला पर बोला हमला, आये 50 टांके

Agra. बीती रात एक महिला पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। हरा नारियल काटने वाले धारदार हथियार से उस पर वार किए गए। इस घटना में उसके सिर, दोनों हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया था। लगभग 50 से अधिक टांके उसके पूरे शरीर पर आये है। महिला ने अपने पति और ससुरालयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के लखनपुर का है। पीड़िता नीतू अपने पति और ससुराल से अलग रहती है। उसने बताया कि उसके पति ने उसे 9 साल पहले धोखा दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। अब उस महिला ने किसी ओर के लिए पति ओमवीर को छोड़ दिया है। दूसरी पत्नी द्वारा छोड़ देने पर अब वह वापस मेरे पास आना चाहता है। मना किया तो बीती रात देवर और जेठ के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

महिला के आये 50 टांके

जिला अस्पताल पहुँची महिला गंभीर रूप से घायल और खून से लहूलुहान थी। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सिर व हाथपैर में हुए घाव के उपचार हेतु टांके लगाए गए। लगभग पूरे शरीर पर लगभग 50 से अधिक टांके आए हैं। इस घटना के बाद पीड़िता सहमी हुई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति ने बच्चों को भी अपनी तरफ कर लिया है। बेटियां भी कहती है कि पिता ने जो गलती की है उसे माफ कर देना चाहिए लेकिन पिता की नीयत और व्यवहार को देखकर अब पीड़िता साथ रहना नहीं चाहती।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन