Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: खेत को लेकर हुए विवाद में चले हथियार, बुजुर्ग के लगी गोली

Agra. खेत को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दबंग पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर गोलियां बरसा दीं। जिसमें एक बुजुर्ग के पैर में गोली लगी और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीँ एक युवक को भी गिरा गिरा कर जमकर पीटा। घायल अवस्था में उसे भी मेडिकल के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।

पूरा मामला सैया थाना क्षेत्र के लादू खेड़ा का है। गोली लगने से घायल हुए अमरेश कुमार त्यागी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ खेत पर थे तभी दबंग पक्ष कमल और उसके बेटे ने खेत पर अपनी मुंडी लगाना शुरू कर दिया। खेत पर मुंडी लगाने का विरोध किया गया तो लाठी डंडों से उन्होंने हमला बोल दिया। थोड़ी देर बाद वे हथियार निकल आए और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसके पैर में गोली लगी। खून से लथपत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया है।

पीड़ित ने बताया कि घटना लगभग सुबह 8:00 की है। आरोपी पक्ष पहले से ही इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयार बैठा था। इसलिए उसने उनके खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध में गोली मार दी। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में विनोद, कमल, अमित, रूपकिशोर, चरण दास, भूदेव, आशा देवी और संजू देवी शामिल है जिनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। यह पहले भी उसे पर हमला कर चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन