Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साइबर अपराधियों के निशाने पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य का फेसबुक एकाउंट, दोबारा हैक करने का हुआ प्रयास

आगरा। साइबर अपराधियों ने प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फेसबुक एकाउंट हैक करने का प्रयास किया है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री द्वारा थाना रकाबगंज में तहरीर दी गयी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमे में कहा गया है कि साइबर अपराधियों द्वारा कैबिनेट मंत्री की फेसबुक आईडी को हैक करने की कोशिश की। उनके नाम से फेसबुक टीम बनाकर उनका फोटो लगा दिया। इसके बाद हैकर्स द्वारा उनकी फेक आईडी से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसके साथ एक लिंक भी भेजा जा रहा है। मैसेज के साथ भेजे जा रहे लिंक को जो भी क्लिक कर रहा है उसका फेसबुक एकाउंट हैक हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया कि उनके फेसबुक अकाउंट को हैकर्स लगातार हैक करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बात की जानकारी तब हो सकी, जब उनकी फोटो लगाकर हैकर्स ने मैसेज भेजना शुरू किया। जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन