: कैबिनेट मंत्री ने सौंपा आगरा के लेदर फुटवियर को मिले जीआई टैग का प्रमाणपत्र
Tue, Sep 26, 2023
• ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो बना आगरा को मिले जीआई टैग का गवाह
• चंद्रशेखर जीपीई ने आधिकारिक रूप से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से प्राप्त किया प्रमाणपत्र
आगरा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 सोमवार को उस वक्त आगरा के खाते में आई ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना, जब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने आगरा के लेदर फुटवियर को मिले जीआई टैग का प्रमाण पत्र प्रदान किया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जीआई विशेषज्ञ पद्म श्री डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी और नाबार्ड उ.प्र. एवं राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश के 2 हैण्डीक्राफ्ट को बौद्धिक सम्पदा अधिकार में शामिल किया गया था जिसमें आगरा लेदर फुटवियर उत्पादों को जीआई टैग पंजीकरण संख्या-721 प्राप्त हुआ था। जिसका आधिकारिक प्रमाणपत्र मिलना बाकी था।
सोमवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा और टेक्सटाइल्स उद्योग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने स्वयं अपने हाथों से यह प्रमाणपत्र आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एण्ड एक्सपोटर्स चैम्बर (एफमेक) के एडमिन हेड चंद्रशेखर को आधिकारिक रूप सौंपा।
इस मौके पर उनके साथ भारत सरकार के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआइटी) के सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश सरकार में एसीएस, अमित मोहन प्रसाद और जीआई विशेषज्ञ पद्म श्री डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी मौजूद रहे।
आगरा के खाते में आई इस उपलब्धि के लिए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, महासचिव राजीव वासन, रूबी सहगल, गोपाल गुप्ता, ललित अरोड़ा, कैप्टन अजित सिंह राणा, प्रदीप वासन आदि ने ख़ुशी जाहिर करते हुए इसे आगरा के जूता उद्योग के लिए वरदान बताया।
: फुटवियर काॅन्क्लेव : डिस्काउंट से नहीं वैल्यू एडिशन करें कस्टमर को आकर्षित
Mon, Sep 18, 2023
आगरा। एफएएफएम, एफमेक और सीसीएलए के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को होटल हॉलिडे इन में ‘आगरा फुटवियर काॅन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप कोहली, मुख्य संरक्षक विनोद कत्याल, उपाध्यक्ष मनीष लूथरा, इफ्कोमा के महासचिव दीपक मनचंदा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
तीन विशेष सत्रों में वक्ताओं ने रखे विचार
कॉन्क्लेव में तीन विशेष सत्र आयोजित किये गए जिनमें वक्ताओं ने अपनी बात रखी, पहला सत्र जीआई टैग पर केंद्रित रहा, जिसमें विषेशज्ञों ने आगरा के लेदर फुटवियर को मिले जीआई टैग से भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित किया। दूसरे सत्र में ई-कॉमर्स पर रहा, जिसमें दिल्ली से आये पेनलिस्ट ने ऑनलाइन बाजार से जुड़े तमाम तथ्य उजागर किये। वहीं अंतिम व तीसरे सत्र में चाइना प्लस वन पर वक्ताओं ने स्वयं को दुनियाँ के बाजार में चाइना के विकल्प कैसे बना सकते हैं इस पर नीतिगत विचार रखे। दिल्ली से आये धर्मेंद्र गुप्ता, निखिल ऋषि, श्रुति कौल, निकिता मगन, हितेश भारद्वाज आदि मुख्य वत्ता के रूप में शामिल हुए।इस मौके पर एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि साझा प्रयासों से ही आगरा जूता उद्योग का विश्व विजेता बन सकता है, वहीं एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने इसके लिए राणनीतिक कदम उठाए जाने की जरुरत पर जोर दिया। स्लीन इंडिया के निशेष अग्रवाल ने आगरा में शुरू हुई अपनी पहली बीआईएस टेस्टिंग लैब के विषय में जानकारी दी। वहीं रेंकल और सन कंसल्टेंटस ने बीआईएस से जुड़ी तमाम भ्रांतियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से दूर किया।कॉन्क्लेव में जूता उद्योग से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को फुटवियर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इनको मिला अवार्ड
• लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- अनिल मगन, श्रॉफ ग्रुप
• प्राइड ऑफ फुटवियर इंडस्ट्री - पूरन डावर, डावर फुटवियर
• एक्सीलेंस इन फुटवियर एक्सपोर्ट - गोपाल गुप्ता, गुप्ता एचसीओवरसीज
• ऑल राउंडर ऑफ आगरा फुटवियर इंडस्ट्री - कलीम अहमद
• कंस्स्टिेंट ट्रेडर ऑफ दसक - बीके शूज, अशोक मिड्ढा, सुभाष मिड्ढा, जीतेन्द्र मिड्ढा
• इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर - दिनेश माहेश्वरी
• मैन्युफैक्चरर ऑफ द ईयर- केप्स ओवरसीज, सुमित कपूर, अमित कपूर
• डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड- संजीव इलाहाबादी, फीट केयर
• ई.कॉमर्स अवार्ड- रोहिल अग्रवाल, रोहिल पॉलिमर्स
• इमर्जिंग ब्रांड ऑफ द ईयर- चंदर पोपटानी, हिट्ज़
• वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर- श्रुति कौल,
• मास्टर इन ओपन फुटवियर -नवनीत सचदेवा, शूलेंड एंटरप्राइजेज
लाफ्टर शो में खूब छूटे हंसी के फव्वारे
कॉन्क्लेव में लाफ्टर शो का आयोजन भी हुआ जिसने माहौल खुशनुमा बना दिया। टीवी शो वाह-वाह क्या बात है फेम हास्य कवि पवन आगरी और बॉलीवुड अभिनेत्री और कवयित्री बलजीत कौर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को खूब हंसाया।इस मौके पर अलर्ट सोल के चंद्र मोहन सचदेवा, वासन ग्रुप के प्रदीप वासन, समीर ढींगरा, दीपक पोपटानी, चंदर दौलतानी, अभिषेक रल्ली, संकल्प रल्ली, सुमित कपूर और संजय आहूजा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत एफएएफएम के कोषाध्यक्ष राजेंद्र मगन व तरूण महाजन ने किया। आयोजन का प्रबंधन सीसीएलए के महासचिव अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा और डॉ. आरएन शर्मा ने किया। संचालन विकास बग्गा और नकुल मनचंदा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एफएएफएम के सचिव संचित मुंजाल ने किया।