Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का विशेष योग एवं ध्यान सत्र, स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का दिया संदेश रक्तदान के नए कीर्तिमान की तैयारी, आगरा व्यापार मंडल ने किया पोस्टर विमोचन महानाट्य के माध्यम से जीवंत होगा संघ स्थापना का इतिहास, आज रविवार को 50 से अधिक कलाकारों की टीम करेगी भव्य मंचन योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष बने संतोष शर्मा, जिला से ब्लॉक स्तर तक होगा काम

Pragya News 24

Sat, Jan 27, 2024
Post views : 95
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा ने की घोषणा, प्रदेश की व्यापारिक समस्याओं को सुलझाएंगे, विशेषज्ञों की टीम का होगा गठन
  • आगरा का पेठा, जूता, सर्राफा और जरदोजी के व्यवसाय की समस्याओं को दूर कर विकसित करने पर भी होगा जोर

आगरा। ताजनगरी के मुख्य व्यवसाय पेठा, जूता, सर्राफा और जरदोजी के साथ फिरोजाबाद का कांच उद्योग सहित प्रदेश भर की विभिन्न व्यवसायिक समस्याओं को सरकार के साथ मिलकर सुलझाने और व्यवसाय को विकसित करने पर काम किया जाएगा। व्यापार मण्डल का विस्तार जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक समस्त उप्र में किया जाएगा, जिससे लघु व कुटिर उद्योग को भी बढ़ावा मिले। डिजिटल माध्यम के जरिए व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कमेटी में शामिल विशेषज्ञों द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही एक टीम गठित की जाएगी। जिसमें विशेषज्ञों के रूप में सीए, टैक्स एडवाइजर, अधिवक्ता शामिल होंगे। यह आश्वासन राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष आगरा के व्यवसायी व समाजसेवी संतोष कुमार ने दिया।

संतोष शर्मा के प्रदेशाध्यक्ष पद की घोषणा संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा ने की। सभी कार्यक्रम का शुभारम्भ बांके बिहारी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की दूरगामी दृष्टि से व्यापार की प्रगति जातिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर वन नेशन-वन टैक्स की विचारधारा से प्रेरित संगठन सरकार के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा ने कहा कि कुटीर व लघु उद्योग से जुड़े छोटे व्यापारियों के उत्थान पर विशेष कार्य किया जाएगा। व्यापारियों का डाटा लीक होने का बहुत बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे को जीएसटी एक्ट के दायरे में शामिल कर दण्डनीय अपराध में शामिल करना चाहिए। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार ने राम नाम का पटका व इलायची की माला पहनाकर किया।

इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रीराम के भजनों की भक्तिमय गंगा बही। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक पीएल शर्मा, चिन्मय भारद्वाज, विनीत शर्मा, मनीश शर्मा, कौशल सिंघल संजय शर्मा, जितेन्द्र रावत, शैलेन्द्र शर्मा, सुशील माहेश्वरी, मुकेश गोयल, शैलेश पाठक, गौतम सेठ, अवधेष उदैनिया, अमित गोस्वामी, राजेश शर्मा, भरत शर्मा, चौ. मंजीत सिंह, संदीप गोयल, अशोक अरोरा, संजय अग्रवाल, वीईके वर्मा, पियूष गुप्ता, मेष तिवारी, वीके जैन, अंशुमन बावरी, राजीव आनन्द, संजीव अग्रवाल, स्वराज वर्मा, राजेश बंसल, अंकुर अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन