Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

Pragya News 24

Sat, Oct 28, 2023
Post views : 61
  • मीट एट आगरा के दूसरे दिन तकनीकि सत्र में विषेशज्ञों ने साझा किये अपने अनुभव
  • शाम तक चले फेयर में दूसरे दिन पहुंचे 3421 विजिटर्स, उद्यमियों में दिखा ख़ास उत्साह

आगरा। फुटवियर तकनीकि की रचनात्मकता दुनिया में किस प्रकार भारतीय फुटवियर उद्योग नवीनतम तकनीकि और क्वालिटी के दम पर वर्ल्ड लीडर बनने की राह में आगे बढ़ रहा है, कुछ ऐसी उत्साहजनक बातों के बीच शनिवार को गांव सिंगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर चल रहे मीट एट आगरा में ऐसी तमाम बातें सामने आईं जिससे साफ़ दिखा कि ताज नगरी की जमीं किस तरह औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनने जा रही है।

तकनीकि सत्र में विशेषज्ञों ने रखी बात

एफमेक द्वारा आयोजित ‘मीट एट आगरा’ के 15वें संस्करण के दूसरे दिन तकनीकि सत्र में तीन पैनल्स में अलग अलग विषयों पर विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। प्रथम पैनल सस्टेनेबल मैन्यूफैक्चरिंग एन्ड वे फॉरवर्ड यानी सतत विनिर्माण आगे बढ़ने का रास्ता विषय पर रहा। जिन्हे अपने प्रभावी अंदाज़ में ज़ी बिज़नेस के एसएमई एडिटर सौरभ मनचंदा ने मॉडरेट किया।

उद्यमी करें ग्रीन मेन्यूफेक्चरिंग को अडॉप्ट

सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश सरकार में पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह (आईएएस) ने सस्टेनेबिलिटी पर बात करते हुए कहा की उद्यमी ग्रीन मेन्यूफेक्चरिंग को अडॉप्ट करें इसके लिए सरकार के सतत प्रयास जारी हैं हमारी कई योजनाएं इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं।

सीएलई के कार्यकारी निदेशक आर. सेल्वम (आईएएस) ने कहा बदलते दौर में इंडट्री मजबूती से खड़ी हो इसके लिए अलग-अलग क्लस्टर में हम जागरूक कार्यक्रम कर रहे हैं अधिकतर लैदर सेक्टर में एमएसएमसी काम कर रहे हैं, इनके विकास में सीएलई अहम् भूमिका निभा रही है। फिनिश्ड लैदर पैनल के संयोजक एन. शफीक अहमद ने सस्टेनेबिलिटी की दिशा में खुद को आगे लाकर किस प्रकार ग्लोबल सप्लाई चैन मजबूत कर सकते हैं इस पर प्रकाश डाला।

इफ्कोमा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा की फुटवियर में 32 कम्पोनेंट्स इस्तेमाल होते हैं। हम लगातार सस्टेनेबिलिटी के जरिये ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

रैम्बल के निदेशक नीरज गर्ग ने इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी सोल्यूशन की बात करते हुए ग्लोबल बेस्ट प्रेक्टिस को अपनाने के लिए उद्यमियों का आह्वान किया।

कॉन्सेप्ट कंसीवर्स और एक्ज़ीक्यूटर्स के एमडी गगन छाबड़ा और संतोष परगाल एंड कंपनी के एमडी संजय परगाल ने सस्टेनेबिलिटी के मायने समझते हुए इंडस्ट्री की जमीनी हकीकत से सभी को रूबरू कराते हुए सरकार से ग्रीन एनर्जी पर सब्सिडी बढ़ाकर इसके प्रोत्साहन पर जोर दिया।

नई तकनीकि और इनोवेशन पर करें फोकस

दूसरे पैनल में एफमेक महासचिव राजीव वासन ने नई तकनीकि और इनोवेशन पर फोकस करने की बात कही। गुप्ता एच.सी. ओवरसीज के निदेशक चेतन गुप्ता ने ब्राण्डिंग के महत्त्व पर प्रकाश डाला, वहीं ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज शर्मा ने स्मार्ट फुटवियर में एआई के इस्तेमाल के विभिन्न पहलुओं को समझाया। एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने डिज़िटल मार्केटिंग के महत्व और इसकी उपयोगिता पर अपने अनुभव साझा किये, एस. लैमोस शूज़ के नकुल मनचंदा ने डिजिटल मार्केटिंग को वक्त कि जरुरत बताया, डीटीयू के प्रो. (डॉ.) राहुल कटारिया ने ग्लोबलाइजेशन और बदलाव के दौर में खुद को आगे ले जाने के लिए एआई और डिजिटल मार्केटिंग को इस्तेमाल में लाने की जरुरत पर जोर दिया।

अनिश्चितता के माहौल में बैंक इंडस्ट्री को करें सपोर्ट

बैंक फंडिंग बनाम वेंचर कैपिटल एन्ड इंफ्रा सॉल्यूशंस पर बात करते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा रसिया यूक्रेन युद्ध से वैश्विक बाज़ार में अनिश्चितता का माहौल है ऐसे में जरुरत हैं बैंक इंडस्ट्री को सपोर्ट करें। साथ ही उन्होंने आगरा को लैदर फुटवियर में मिले जीआई टैग से इंडस्ट्री को मिलने वाले बल पर जानकारी दी। सीएलई के वाइस चेयरमैन आर.के. जालान में बताया की कई वेंचर आज फुटवियर सेक्टर में आना चाहते हैं यह इस इंडस्ट्री के लिए अच्छे संकेत हैं। डीजीएम-एसएमई दिल्ली सर्कल, एसबीआई के तपन शर्मा, एचडीएफसी के वाईस प्रेजिडेंट एवं जोनल हेड मनोज चतुर्वेदी, रीजनल हेड एवं डीजीएम बिजनेस बैंकिंग, आईसीआईसीआई बैंक के कमल सिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि बैंक किस प्रकार अपनी तमाम योजनाओं के माध्यम से इंडस्ट्री को गति देने का काम कर रहे हैं। सीए देवेश अग्रवाल ने फाइनेंशियल डिसीप्लेन के महत्त्व को बताया वहीं ईसीजीसी के उमेश वर्मा ने इंडस्ट्री रिस्क प्रबंधन पर विभागीय प्रयासों को साझा किया। इस दौरान एनआईडी अहमदाबाद के अशोक मंडल ने एक प्रजेंटेशन के जरिये वर्तमान समय में फुटवियर इंडस्ट्री में नवाचार को समझाया।

शाम तक आते रहे विजिटर्स

दूसरे दिन सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा, न सिर्फ फैक्ट्री ऑनर्स ने इस आयोजन में सिरकत की, बल्कि भविष्य की उद्यमियों ने भी इस एग्जिविशन में हिस्सा लिया। ऐसा लग रहा था इस आयोजन में सहभागिता के मौके को इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी कारोबारी चूकना नहीं चाहता था। शनिवार को कुल 3421 विजिटर्स ने भाग लिया।

मुख्य रूप से हुए शामिल

इस दौरान एफमेक के सचिव ललित अरोरा, प्रदीप वासन, सुधीर गुप्ता, एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कोहली, एएसएमए के अध्यक्ष उपिंदर सिंह लवली, एफमेक के चन्द्रशेखर जीपीआई, रोमी मगन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन