: सर्राफा व्यापारियों ने ली प्रतिज्ञा, वातावरण में होगी सुन्दरता और स्वच्छता
Mon, Sep 2, 2024
आगरा सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने ली पर्यावरण स्वच्छता की शपथ
हर वर्ष एक पौधा अवश्य रोपेंगे व्यापारी
आगरा। एक व्यापारी हर वर्ष एक पौधा अवश्य रोपेगा। जिससे शहर के पर्यावरण को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में योगदान दे सकें। साथ ही अपने प्रतिष्ठानों व घरों के आस-पास साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने एसोसिएशन की आमसभा में अपना वक्तव्य रखते हुए सभी व्यापारियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट कर किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पर्यावरण स्वच्छता की शपथ लेते हुए कहा कि वह प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करेंगे। ब्रज क्षेत्र के ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी जो लुप्तता की कगार पर हैं। प्रदूषण को अधिक प्रतिशत में कम करने की क्षमता वाले चैड़ी पत्ती के पौधे व फलदार पौधे भी रोपे जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खंडेलवाल, संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुधीर गुहा, कार्यक्रम संयोजक मयंक कुमार अग्रवाल, अशोक अम्बहा, मयंक जैन, पंकज गर्ग, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), मनीष पारौलिया, संजय वर्मा, विमल नयन फतेहपुरिया, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, अंकुर गोयल आदि उपस्थित थे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी दिया पर्यावरण स्च्छता का संदेश
आगरा। हमारा भारत स्वच्छ भारत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया गया। नाटक का निर्देशन व लेखन उमाशंकर मिश्र, संयोजन अनिल जैन ने किया। नाटक के माध्यम से व्यापारियों की कारीगरों से समस्याओं को भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों में पियूष ताहिल, एसके जैन, नंदिनी जैसवाल, एमएस एकलव्य, वीरू फौजदार, देवांश ताहिल, उज्ज्वल जैसवाल, अरुण सिंह, आकांक्षा जादौन, संगीता जैसवाल थीं।
: 12 से 5 प्रतिशत जीएसटी हो जाए तो आगरा के जूता कारोबार को आक्सीजन मिल जाए
Mon, Sep 2, 2024
श्रीराम पार्क में आयोजित हुई महासभा, एक मंच से एकजुट होकर किया 12 प्रतिशत जीएसटी का विरोध
देश के 26 प्रांतो के अखिल भारतीय जूता संघ के पदाधिकारियों ने लिया भाग
दोपहर 2 बजे तक सभी जूता प्रतिष्ठान व फैक्ट्रियां रहीं बंद
आगरा। जूते पर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत जीएसटी करने पर घरेलू जूते से मिलने वाला राजस्व बढ़ने के बजाय कम हो गया। 6401 से 6405 तक की पांचों क्लासीफिकेशन में 1085 व्यापारियों ने अपना पंजीकरण रद्ध करा लिया। इससे बड़ा और क्या सबूत चाहिए केन्द्र सरकार को कि 12 प्रतिशत जीएसटी होने से आगरा का घरेलू जूता व्यापार दम तोड़ रहा है। घरेलू जूते से जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर फिर 5 प्रतिशत कर दी जाए तो आगरा के जूता व्यापार को आक्सीजन मिल जाए। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने आज जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के नेतृत्व में अखिल भारतीय संयुक्त जूता संघ, सोल, कम्पोनेंट व फोम एसोसिएशन द्वारा आयोजित महासभा में कही, जहां आज आगरा सहित देश के विभिन्न प्रांतों के हजारों जूता व्यापारी एक मंच पर मौजूद थे।
विजय सामा ने कहा कि हम सब एक साथ इसलिए इकट्ठे हुए हैं कि हमारे साथ धोखा हुआ है। सरकार ने जूते पर जीएसटी लगाते वक्त आश्वासन दिया था कि जो जीएसटी कपड़े पर लगेगी वहीं जूते पर लगाई जाएगी। भारत में घरेलू जूते की लगभग 65 प्रतिशत आपूर्ति आगरा करता था, जो घटकर 50 प्रतिशत से भी कम हो गई है। जूता बुनाई संघ की महिलाएं घर-घर चैका बर्तन कर रही हैं, युवा पलायन कर रहे हैं। कहा कि अपनी मांग को पूरी कराए बगैर चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने बीआईएस व हाल ही में नगर निगम द्वारा जूते की कतरन पर लगाए गए टैक्स का भी विरोध करते हुए कहा कि आगरा के जूता व्यापार पर टैक्स बढ़ा-बढ़ा कर हमसे हमारी रोटी छीनी जा रही है। दिल्ली एसोसिएशन के अंकित अरोड़ा ने कहा कि 12 प्रतिशत जीएसटी के जरिए सरकार हमें दबाने का प्रयास कर रही है। मदुरई से जय कुमार ने जीएसटी कम करने की मांग रखी। जयपुर एसोसिएशन के राजकुमार आसवानी ने कहा कि हमारी मांग न मानी तो आंदोलन सड़कों पर होगा। सुनील रूपानी व मन्नू रस्तोगी ने कहा कि पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी, फिर कोराना और अब 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत जीएसटी से लगातार जूता उद्योग में गिरावट आ रही है। कार्यक्रम संयोजक अजय महाजन ने संत रैदास से लेकर आज तक के जूता उद्योग का वर्णन करते हुए कहा कि जब भी हमारे व्यापार पर चोट पहुंचेंगी, हम उस बाधा को एकजुट होकर पार करेंगे। कानपुर एसोसिएशन के गुरमीत सिंह व विमल कपूर ने कहा कि सरकार को हमारा सहयोग करना चाहिए अन्यथा समस्याएं और बढ़ती जाएंगी। धर्मेन्द्र सोनी ने छोटी हो बड़ी, सभी ईकाइयों को इस आंदोलन में एक साथ क मंच पर आने का आह्वान किया। आगरा में कच्चे का काम है कि बात कहकर बड़ी कम्पनियां आगरा के जूता उद्योग को बदनाम कर रही हैं। नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने आगरा के सभी उद्यमियों की ओर से सहयोग करने का आश्वासन किया। संचालन अजय महाजन ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुस्लिम समाज से ताहिर कुरैशी, उस्मान कुरैशी ने मंडोला व ढोलीखार बाजार से सम्मलित होने का वादा किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव नरेन्द्र पुरसनानी, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वासु मूलचंदानी, विशेष सलाहकार अजय महाजन, धनश्याम दास रोरा, प्रमोद महाजन, संजय अरोड़ा, अनिल लाल, विजय जटाना, चांद दीवान, श्याम भोजवानी, प्रमोद जैन, सुधीर महाजन, सोल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, नेशनल चैम्बर के उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, सोमदत्त, प्रदीप कुमार पिप्पल, चंद्रवीर सिंह फौजदार, धर्मेन्द्र सोनी आदि उपस्थित थे।
जब हाथों में तख्तियां लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जूता कारीगर
कार्यक्रम में जब सैकड़ों की संख्या में हाथों में 12 प्रतिशत जीएसटी के विरोध में लिखी तख्तियां लेकर जूता कारीगर महासभा में पहुंचे तो आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सभी कारीगर व व्यापारी जूता मंडी पर एकत्र हुए और पंचकुईंया से पैदल मार्च करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आज सुबह से दोपहर 2 बजे तक आगरा के सभी जूता प्रतिष्ठान व फैक्ट्रियां बंद रहीं। महासभा में दिल्ली, लातूर, कानपुर, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, उप्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, आगरा, हरियाणा, आंध्रप्रदेश शू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने अपने समर्थन पत्र फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा को सौंपे। महासभा में महासभा में द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन, सोल एसोसिएशन, कुटिर उद्योग, ट्रैडर्स, नेशनल चैम्बर, सभी दस्तकार, जाटव महापंचायतों से सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
भारत माता व बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया शुभारम्भ
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर व स्व. राजकुमार सामा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर भारत माता के जयकारों संग आवाज दो हम सब एक हैं…, जब तक सूरज चांद रहेगा, आगरा के जूते का नाम रहेगा… जैसे नारे गूंजने रहे।
रहम करो, रहम करो… नुक्कड़ नाटक में झलकी जूता कारीगरों का पीड़ा
फिल्म थिएटर क्रिएशन द्वारा रहम करो, रहम करो, नाटक के मंचन में 12 प्रतिशत जीएसटी के बीद की कारीगरों की पीड़ा झलक रही थी। कारीगरों के बच्चों की पढ़ाई और मां की दवाई के लिए भी मोहताज बना दिया है 12 प्रतिशत जीएसटी ने। एक और जहां गरीब को जो जूता 200 रुपए में मिल जाता था, अब वह 300 रुपए में मिल रहा है और दूसरी ओर जूता कारीगरों से काम छिन रहा है। नुक्कड़ नाटक के लेखक व निर्देशक उमाशंकर मिश्र, संयोजक अनिल जैन, अरुण प्रताप सिंह आकांक्षा जादौन, एमएस एकलव्य, जितेन्द्र आदि ने प्रस्तुति दी।
: कन्हैया की नटखट शरारतों पर यशोदा मैया संग रीझे श्रद्धालू
Mon, Sep 2, 2024
अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा भक्ति भाव के साथ मनाया गया नन्दोत्सव
जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक एवं रानी सुनयना स्वरूप प्रमोद वर्मा व उनकी धर्मपत्नी मन्जू वर्मा का किया स्वागत
आगरा। मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया…, बंसी बाजेगी राधा नाचेगी…, छोटी छोटी गैय्या छोटे छोटे ग्वाल…, जैसी भक्तिमय गीतों के बीच नृत्य और उत्साह के भी रंग बिखरे थे। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा आज भक्ति भाव के साथ वॉटर वक्र्स स्थित अतिथिवन में नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। जहां भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता के साथ जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक व रानी सुनयना के स्वरूप प्रमोद वर्मा व मंजू वर्मा को पटका व माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनिल बंसल ने विद्या दायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल, मुख्य संरक्षक विनोद अग्रवाल, मार्गदर्शक विनय अग्रवाल, राजेश खुराना भी मौजूद थे। अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार और अपनी संस्कृति की जड़ें मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजनों का होना बहुत आवश्यक है। इसके उपरान्त मटकी सज्जा, राधा-कृष्ण नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिता में संगठन की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार सभी उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जुगल श्रोत्रिय, रानी सिंघल, कोमल मित्तल, बबिता कृष्णा, रेखा, नेहा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, मीनू, खुशी आदि उपस्थित थीं।