: फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर चौधरी भाजपा से निष्कासित, सियासी हलचल तेज
Thu, May 2, 2024
आगरा। भाजपा को बागी तेवर दिखाने वाले और निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दें कि फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर चौधरी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद पार्टी आल्हा कमान ने रामेश्वर चौधरी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
रामेश्वर चौधरी के निष्कासन के बाद भाजपा के साथ-साथ फतेहपुर सीकरी में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्र जारी कर रामेश्वर चौधरी के निष्कासन की सूचना दी है।
साथ ही बताते चलें कि रामेश्वर चौधरी के निष्कासन के बाद उनके पिता चौधरी बाबूलाल के निष्कासन की भी चर्चा तेजी से फैल गई है क्योंकि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चौधरी बाबूलाल अपने पुत्र का साथ दे रहे हैं।
: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, नंद महोत्सव में संतों का हुआ आगमन
Thu, May 2, 2024
आगरा। शिव वाटिका शमशाबाद रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आज चैथे दिन सरस कथा व्यास आचार्य श्री हरिओम जी महाराज (व्याकरणाचार्य) जी ने कृष्ण जन्म नंद महोत्सव का वर्णन किया तो पूरा पंडाल, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, इस धुन पर झूमने लगा। आज कथा में रेणुका धाम रुनकता से श्री श्री 1008 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज एवं वृंदावन धाम से महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री हरि शरण दास जी महाराज रामू बाबा जी श्री रामकिशन दास जी का भी दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
प्रख्यात कथा व्यास आचार्य श्री रामनजर जी महाराज (पूज्य श्री हरि जी महाराज) के सानिध्य में शिव वाटिका में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आचार्य श्री हरिओम जी ने सर्वप्रथम गजेंद्र की कथा एवं वामन अवतार की कथा का वर्णन किया आगे भगवान श्री राम जी के चरित्र का वर्णन करते हुए आचार्य जी ने बताया भगवान श्री राम ने पग पग पर मर्यादा का पालन किया और राम कथा ऐसी कथा है जो हमें जीवन जीना सिखाती है पुत्र का पिता के प्रति क्या कर्तव्य होता है भाई का भाई के प्रति क्या कर्तव्य होता है मित्र का मित्र के प्रति क्या कर्तव्य होता है शत्रु का शत्रु के प्रति क्या कर्तव्य होता है यह सब हमें श्री राम कथा के माध्यम से ही पता चलता है आचार्य जी ने संक्षेप में ही राम कथा का वर्णन किया।
आगे आचार्यजी ने बताया जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है राक्षस लोग बढ़ते हैं अनीति करते हैं तो भगवान अवतार लेकर राक्षसों का संघार करके धरती पर धर्मराज की स्थापना करते हैं श्री कृष्ण के जन्म का वर्णन करते हुए आचार्य जी ने बताया भगवान कृष्ण का जन्म वासुदेव एवं देवकी के यहां अत्याचारी कंस के कारागार में मथुरा में हुआ भगवान के आदेश से वासुदेव जी रात ही रात में अपने पुत्र श्री कृष्ण को गोकुल नंद बाबा के यहां मैया यशोदा के बगल में छोड़कर वहां से योग माया को लेकर के वापस मथुरा चले गए। प्रातः काल जब नंद बाबा को पता चला कि मेरे यहां बालक का जन्म हुआ है नन्द बाबा ने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की और अपने पुत्र के जन्म की खुशी में नंद महोत्सव मनाया आचार्य जी ने संगीत में वाणी में नंद महोत्सव का वर्णन किया। नंद घर आनंद भैया जय कन्हैया लाल की इस धुन पर फूलों की वर्षा मेवा मिष्ठानों की वर्षा खिलौने की वर्षा टोफियों की वर्षा होने लगी। भारी संख्या में आई हुई भक्त जनों की भीड़ में कृष्ण जन्म का बड़ा भारी आनंद लिया पंडाल में वृंदावन जैसा माहौल बन गया।
कथा में प्रतिदिन महान संतो के दर्शन का लाभ भी श्रोताओं का प्राप्त हो रहा है
अपार भीड़ के साथ आज कथा में पधारे ऋषि उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, समाजसेवी श्याम चांदनी भोजवानी, हिमेश बित्थरिया, राजेश रावती, कौशल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, संजय उपाध्याय, राम दत्त मुदगल, राम गोपाल बित्थरिया, हीमेश, पवन मिश्रा, जितेंद्र कुमार शर्मा आदि ने कथा श्रवण की। 3 मई को पंचम दिवस की कथा दोपहर 2 बजे से आरम्भ होगी।
: अग्रवाल महासभा का सामूहिक एकादशी उद्यापन 19 - 20 को
Thu, May 2, 2024
50 जोड़े करेंगे एकादशी उद्यापन, बैठक आयोजित कर महासभा के सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
आगरा। अग्रवाल महासभा का तृतीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह 10 - 20 मई को वाटर वक्र्स स्थित अग्रवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 50 जोड़े एकादशी उद्यापन करेंगे। उद्यापन में 26 कथाओं के लिए 26 पंडितों की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी अग्रवाल महासभा के सदस्यों ने बल्केश्वर स्थित अग्रवाल महासभा भवन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी।
संस्थापक बंगालीमल अग्रवाल, मुख्य संयोजक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें सकारात्मक उर्जा ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक व आत्मिक बल भी प्रदान करते हैं। इसी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ तृतीय सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जा रहा है। 19 मई को सर्वप्रथम गद्दी व कलश पूजन के उपरान्त प्रत्येक माह में कृष्ण व शुक्ल पक्ष व अधिक मास की दो कथाओं सहित 26 कथाओं के महात्म्य को आचार्यों द्वारा समझाया जाएगा। महिला संयोजक नीलम अग्रवाल ने कहा कि 20 मई को सामूहित महायज्ञ में आहूति देकर उद्यापन को सम्पन्न कर सभी ब्राह्मणों को भोजन के उपरान्त दक्षिणा व उपहार देकर विदा किया जाएगा। कहा कि वर्ष में 24 एकादशी होती हैं और दो अधिक मास की मोक्षदा एकादशी। इसलिए उद्यापन 26 कथाएं होती हैं। उद्यापन के लिए अभी से सभी बहनों को कार्य भी सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय आगरी, महेश जौहरी, प्रियंका खेतान, शगुन गोयल, गीता खेतान, दीपा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अनिल अग्रवाल बैंक वाले, मनीष अग्रवाल, मनीष बंसल, उषा अग्रवाल, रजनी बंसल, अनीता बंसल, रीता मित्तल आदि उपस्थित थीं।