: अपर जिलाधिकारी ने किया जनकपुरी क्षेत्र का दौरा
Thu, Aug 22, 2024
श्रीजनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने की मेयर से मुलाकात
क्षेत्र की समस्याओं को जल्दी से जल्दी निपटाने की मांग
आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज अपर जिला अधिकारी नगर अनूप कुमार ने जनक महल स्थल का दौरा किया। जनकपुरी को भव्य और दिव्य बनाने के लिए क्षेत्र की समस्याओं और उनके निवारण पर चर्चा हुई। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराते हुए उन्हें जल्दी से जल्दी दूर करने की मांग की, जिससे जनक महल व अन्य विकास कार्य सुचारू रूप से किए जा सके।
समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने अभी तक प्रशासन की ओर से सहयोग न मिलने पर रोश प्रकट किया। इस अवसर अनूप कुमार ने कहा कि जनपुरी को लेकर प्रशासन सजग है। 2-4 दिन में ही जिलाधिकारी के साथ कमेटी की मीटिंग की जाएंगी और सभी समस्यों का निवारण किया जाएगा।
जनकपुरी आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर जनकपुरी महोत्सव में सुरक्षा, श्रीराम जी का नगर भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्ट आदि के संबंध में ज्ञापन दिया। मुख्य समस्यों में सीवर, स्थायी शौचालय, पेड़ों की छटाई, पार्किंग, टूटी सड़कें, पार्कों को दुरुस्त करना जैसे मुद्दे उठाए गए।
समिति ने आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर विकास कार्यों के संबंध ज्ञापन दिया उनसे शीघ्र विकास कार्य कराने की मांग की। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि भगवान राम का काम है, सीता जी की मिथला नगरी भव्य और दिव्य बनाने में नगर निगम का पूरा सहयोग रहेगा। रविवार को मेयर जनकपुरी क्षेत्र का दौरा करेंगी।
मुलाकात करने वालों में राजा जनक बने प्रमोद वर्मा, गौरव अग्रवाल (अध्यक्ष), हेमंत भोजवानी, गौरव राजावत, अनुराग उपाध्याय, मुनेंद्र जादौन, सतीश शर्मा, संजय अग्रवाल, राहुल सागर, दिलीप खंडेलवाल, निवेश शर्मा, सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे।
: रामलाल वृद्ध आश्रम में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार
Thu, Aug 22, 2024
आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पवित्र मौके पर रामलाल वृद्ध आश्रम, सिकंदरा पर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। सुखमनी सेवा सभा द्वारा इस भव्य कीर्तन दरबार में अमृतमई कीर्तन की बरखा की जाएगी। वृद्ध आश्रम में तमाम वृद्ध स्त्री पुरुष मजबूरी वश निवास करते हैं उनके लिए यह एक अद्भुत नजारा होगा। अमृतमई कीर्तन का आयोजन सुखमनी सेवा सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह करेंगे। कीर्तन आयोजन के उपरांत गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 26 अगस्त दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे से लेकर 9.30 बजे तक आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में शिव प्रसाद शर्मा, जगमीत सिंह गुलाटी, संजय जटाना, गुरमीत सिंह सेठी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, बबलू वयानी, गुरमुख वयानी, रूप किशोर सुखवानी, मनीष नागरानी, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह लूथरा, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह पप्पी, गोरू भाई समस्त अमृतवेला वयानी परिवार आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
: स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे आएं सभी लॉयंस क्लब, इंटरनेशनल करेगा हर संभव सहायताः जितेंद्र चौहान
Thu, Aug 22, 2024
लॉयंस क्लब आगरा आकाश ने गौसेवा के अन्तर्गत गौशाला में लगवायी टीन शेड
लॉयंस क्लब के इंटरनेशनल चैयरमेन स्कूलिंग जितेंद्र चौहान ने रिबन काटा
शहर के अन्य गौशालाओं को गोद लेकर गौसेवा करेगा लॉयंस क्लब आकाश
आगरा। सेवा कार्य के लिए समर्पित लॉयंस क्लब शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी आगे आए। सेवा की नवीन परिपाटी लिखे। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल हर संभव सहायता प्रदान करेगा। आगरा से सभी लॉयंस क्लब के लिए यह घाेषणा की लायंस क्लब इंटरनेशनल चैयरमेन स्कूलिंग जितेंद्र चौहान ने।
गुरुवार को लॉयंस क्लब आगरा आकाश द्वारा गोसेवा के अन्तर्गत फाउंड्री नगर श्रीराधा कृष्ण गौशाला में 20 बाय 76 फुट की विशाल टीन शेड लगवायी गयी। मुख्य अतिथि जितेंद्र चौहान ने फीता काटकर टीन शेड का अनावरण किया। अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि गौशाला में गौकशी से बचाकर लायीं गयीं करीब 250 गाय आश्रय प्राप्त हैं। उनकी सुविधा के लिए टीन शेड की व्यवस्था क्लब की ओर से की गयी है। क्लब के सदस्य हर सप्ताह यहां गायों के लिए चारे की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने बताया कि गोसेवा के तहत ही शहर की अन्य गौशालाओं में भी सेवा के कार्य किये जाएंगे।
डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मनीष अग्रवाल ने शहर के सभी लॉयंस क्लब से जिले की एक− एक गौशाला गोद लेने का आह्वान किया। कहा कि सेवा कार्य में गौशालाओं के उद्धार का कार्य अवश्य शामिल करें।
सेवा कार्य के दौरान करीब 20 कुंतल हरा चारा गायों को खिलाया गया। जितेंद्र चौहान ने डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मनीष अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सहसचिव संजय गुप्ता, एमजेएफ योगेश गुप्ता को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पिन प्रदान की, ताकि वे सेवा के बड़े कार्यों को पूर्ण करावाने करें और अन्य लोगों को प्रेरित करें।
इस अवसर पर सचिव संगीता गुप्ता, कोषाध्यध्यक्ष राजकुमार खन्ना, एमजेएफ मनोज गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, गौरीशंकर गुप्ता, रमेश यादव, योगेश गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रोहित माहेश्वरी, मुकेश गोयल, रमेश अग्रवाल, पवन पैंगोरिया, पिंकी खन्ना, सुनील शर्मा, सतीश अग्रवाल, मुन्नालाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।