: श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में अभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व का आयोजन
Tue, Sep 24, 2024
आगरा शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7 आवास विकास कालोनी सिकंदरा में श्री आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ एवं शांतिधारा हुई। इसके बाद क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इसके बाद श्री शांतिनाथ भगवान जी की आरती 108 दीपकों से हुई बड़ी धूमधाम से हुई। जलयात्रा जैन मंदिर से बैण्डबाजों के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति की और शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल से होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त हुई।
पंडित आशुतोष शास्त्री जी ने कहा जिनवाणी का चित्रण कराया जाता है, से कहा जब तक मन की कटुता दूर नहीं होगी, तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का कोई अर्थ नहीं है अत: जैन धर्म क्षमाभाव ही सिखाता है। हमें भी रोजमर्रा की सारी कटुता, कलुषता को भूलकर एक-दूसरे से माफी मांगते हुए और एक-दूसरे को माफ करते हुए सभी गिले-शिकवों को दूर कर क्षमा-पर्व मनाना चाहिए।दिल से मांगी गई क्षमा हमें सज्जनता और सौम्यता के रास्ते पर ले जाए। इस क्षमा-पर्व पर हम अपने मन में क्षमाभाव का दीपक जलाएं और उसे कभी बुझने न दें ताकि क्षमा का मार्ग अपनाते हुए धर्म के रास्ते पर चल सकें। अत: हम दोनों ही गुण स्वयं में विकसित करें, क्योंकि कहा जाता हैं कि माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है।
आरती के बाद विधान समापन के बाद पर्यूषण पर्व 2024 का समापन समारोह आयोजित है। इसमें दश लक्षण पर्व पर प्रतिदिन सांयकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली समस्त संस्थाओं . त्यागी वृत्ति सम्मान तथा सम्यगदर्शन महिला मंडल, शांतिनाथ पाठशाला, जैसवाल उपरोचिया, सखी बहु मण्डल, जैन समाज, जैन मिलन सिद्धार्थ, शांतिनाथ महिला मंडल, शांतिनाथ युवा मंच,जैन मिलन अहिंसा,सखी महिला मंडल, रंगोली व थाल सजाओ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सुधा सागर जी महाराज के शिविर के शिविरार्थियौ का सम्मान किया गया l
इस मौके पर श्री शांतिनाथ प्रबन्ध समिति के हीरालाल बैनाड़ा, सुरेश चंद जैन तार वाले,अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री श्री विजय जैन निमोरब, मगन चंद जैन, महेश चंद जैन, अरुण जैन, अनिल आदर्श जैन, सतीश जैन, राजेन्द्र जैन, दिलीप जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, नीरज जैन,राकेश जैन पैन्ट, जितेश जैन,राकेश जैन, मोहित जैन, राहुल जैन, रवि जैन, अनिल जैन, अमित जैन, दीपक जैन, वैभव जैन, मोहित जैन,आशीष जैन, प्रशांत जैन, अनंत जैन, विकास जैन, आदिश जैन, घनश्याम जैन, विपुल जैन, मनोज जैन, अंकुर जैन,सचिन जैन,विपिन जैन, सिद्धांत जैन, अभिषेक जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन, सकल जैन समाज आदि था।
: कामर्शियल मिक्स्ड संपत्तियों से आगरा नगर निगम के टैेक्स में 27.65 करोड़ की वृद्धि
Tue, Sep 24, 2024
आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में नगर निगम अपनी आय में उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है। अनावासीय मिश्रित संपत्तियों से ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में निगम के हाउस टैक्स की वार्षिक मांग में 27.65 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इनमें से 17334 रिवाइज्ड संपत्तियों पर से 14.61 करोड़ से अधिक की अभी तक वसूली की जा चुकी है।
अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही निगम द्वारा चिंहित की गई 83 हजार कामर्शियल मिक्स्ड संपत्तियों में से 81 हजार का सत्यापन कर लिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत आर आई के माध्यम से इनमें से 52446 सम्पत्तियों को नगर निगम पोर्टल पर अपलोड भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि समस्त जोन में टैक्स सुपरिटेंडेंट, कर निर्धारण अधिकारी और आर आई को सितंबर माह के लिए टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इन कर्मचारियों ने पिछले साल सितंबर माह में जो वसूली की थी उससे तीस प्रतिशत अधिक की वसूली का लक्ष्य दिया गया है । प्रतिदिन वसूली की समीक्षा की जा रही है।
गृह कर छूट में एक सप्ताह शेष
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के अनुसार नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पिछले दिनों मुहर लगने के बाद गृहकर बकायेदारों को 30 सितंबर 2024 तक दस प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। सितंबर माह के उपरांत टैक्स में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। इसलिए शहरवासी अभी दी जा रही छूट का लाभ उठाएं। उल्लेखनीय है कि नगर निगम पार्षदों के द्वारा लंबे समय से वित्तीय वर्ष 24-25 के गृहकर बकायेदारों को छूट देने की मांग की जा रही थी। पिछले दिनों हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अपनी मुहर लगाई थी।
पिछले साल नगर निगम द्वारा कराये गये सर्वे में नगर निगम सीमा में सवा तीन लाख घर और सम्पत्तियों की पहचान की गयी थी। इनमें से साल 2023-24 के दौरान सिर्फ एक लाख लोगों के द्वारा ही कर जमा कराया गया था। सवा लाख के करीब सम्पत्तियां ऐसी थीं जिन्होंने कर जमा ही नहीं कराया था। इसी प्रकार साल 2022-23 में नगर निगम को 86 हजार कर दाताओं ने ही टैक्स अदा किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में करदाताओं की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गयी है।
अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। राजस्व वसूली में लगाई गई टीमों की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतेगा उस पर कार्रवाई तय है ।
: फिल्म ‘नवरस कथा कोलाज’ का टीजर हुआ लॉन्च
Mon, Sep 23, 2024
आगरा। शाहगंज स्थित दीक्षालय संस्थान में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘नवरस कथा कोलाज’ का टीजर लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरके सचदेवा और पियूष मल्होत्रा की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। टीजर लॉन्च के दौरान फिल्म की टीम ने उपस्थित विद्यार्थियों के सामने अपनी फिल्म का परिचय दिया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में निर्माता, निर्देशक और अभिनेता प्रवीण हिंगोनिया ने अपनी अभिनय क्षमता का अद्वितीय प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि प्रवीण हिंगोनिया ने एक ही फिल्म में नौ अलग-अलग किरदार निभाकर न केवल बॉलीवुड में एक नई मिसाल कायम की है, बल्कि एक चुनौतीपूर्ण अभिनय का प्रदर्शन भी किया है। उनकी यह उपलब्धि उन्हें बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं की श्रेणी में लाती है, जिन्होंने एक फिल्म में कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं।
बॉलीवुड में कदम रखने वाले निर्माता, निर्देशक और अभिनेता प्रवीण हिंगोनिया ने अपनी आगामी फिल्म ‘नवरस कथा कोलाज’ से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस फिल्म में प्रवीण ने एक-दो नहीं बल्कि नौ अलग-अलग किरदार निभाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह कारनामा उनकी डेब्यू फिल्म में है, जो किसी भी नए अभिनेता के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इससे पहले, कमल हासन और संजीव कुमार जैसे महान कलाकारों ने एक फिल्म में 9 से 10 भूमिकाएं निभाई थीं, लेकिन डेब्यू फिल्म में ऐसा करने वाले प्रवीण हिंगोनिया पहले अभिनेता बन गए हैं।
प्रवीण हिंगोनिया की यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो चुकी है। ‘नवरस कथा कोलाज’ अब तक 58 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है, जो इसकी गुणवत्ता और प्रभावशाली कहानी को दर्शाता है। फिल्म का निर्देशन और अभिनय प्रवीण हिंगोनिया ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माता एस.के.एच. पटेल और अभिषेक मिश्रा हैं। फिल्म का निर्माण स्वरध्रुपद प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।
नवरस कथा कोलाज फिल्म में प्रवीण हिंगोनिया के अलावा कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। फिल्म में शाजी चैधरी, दयानंद शेट्टी, रेवती पिल्लई, सुनीता, महेश शर्मा, प्राची सिन्हा, अमरदीप झा और उनकी बेटी श्रेया, जय शंकर त्रिपाठी, ईशान शंकर और स्वर हिंगोनिया जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का ट्रेलर सभी को बहुत पसंद आ रहा है और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म 18 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता उम्मीद कर रहे हैं कि यह दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ेगी।