Fri 01 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजनगरी में सुबह-सुबह दो शव मिलने से मचा हड़कम्प

Pragya News 24

Wed, Dec 20, 2023
Post views : 21

आगरा। शहर में आज तड़के दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पालीवाल पार्क में जहां एक व्यापारी का शव रेलिंग से लटका मिला। वहीं साकेत कॉलोनी शाहगंज में घर से टहलने निकले वृद्ध कारोबारी का शव नाले में पड़ा मिला। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पहली घटना - खुले नाले में गिरकर कारोबारी की मौत

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के गोविन्द नगर से लापता कारोबारी का शव 24 घंटे बाद नाले में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि नाले में गिरने से उनकी मौत हुई है। कारोबारी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। गोविंद नगर, शाहगंज में निवासी 70 वर्षीय कारोबारी अशोक जैन परिवार के साथ रहते थे। वे रोज की तरह कल सुबह भी घर से टहलने निकले थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे। काफी देर तक वे जब नहीं आए तो परिजनों ने हर संभावित जगह पर उनकी तलाश की, लेकिन शाम तक उनका कोई पता नहीं चला। आज सुबह घर के समीप ही साकेत हॉस्पिटल के सामने खुले नाले में उनका शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

नाले में शव मिलने की खबर पर कारोबारी के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अशोक जैन के रूप में की। पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पॉश इलाके में खुले नाले में गिरने से कारोबारी की मौत से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इससे पहले भी नाले में लोग गिरकर जान गंवा चुके हैं। नाले में गिरने से हो रही मौतों के लिए नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेदार मान रहे हैं। शहर में अनेकों जगह खुले नाले हैं। इनसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

दूसरी घटना - पालीवाल पार्क में रेलिंग से लटका मिला युवक का शव

आगरा। पालीवाल पार्क में आज सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब एक व्यापारी का शव रेलिंग से लटका मिला। सुबह-सुबह पार्क में टहलने गए लोगों ने शव को देखा तो दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के पालीवाल में आज सुबह संदिग्ध हालत में एक व्यापारी का शव पार्क की रेलिंग से लटका मिला। समीप ही उसकी कार खड़ी थी। शव को सुबह सैर करने वालों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। लोगों की आसपास भीड़ जमा हो गई। भीड़ में ही किसी ने मृतक की शिनाख्त अतुल अग्रवाल के रूप में की। तरह-तरह की चर्चाएं छिड़ गई। सैर करने वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन