Sun 03 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रावण ने पुत्र-भाईयों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, दी अपने राजा होने की दुहाई

Pragya News 24

Thu, Sep 11, 2025
Post views : 23
  • ताड़का, कुम्भकरण, मेघनाथ ने भी किया शक्ति प्रदर्शन

आगरा। क्रोध से धधकती आंख और दोनों हाथों में तलवार। कभी तड़का का अट्टहास। कभी दशानन की प्रताड़ना को बया करते जेल में बंद साधु। जब लंका पति रावण अपने पुत्र भाइयों के साथ लाव लश्कर लेकर नगर भ्रमण पर निकला तो शहरवासियों पर अत्याचार की झड़ी लगा दी। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में जब लंका नरेश महाराज रावण अपने सम्राट होने की दुहाई देने नगर भ्रमण पर निकले तो यह दृश्य देख शहरवासी डर और सहम गये। दशानन की शोभायात्रा में सबसे आगे दो ऊँट चल रहे थे। ऊँट के पीछे ताड़का की सवारी थी। ताड़का की सवारी के पीछे जेल की झॉकी थी। जिस पर राक्षस दल अत्याचार कर रहे थे। सवारी पर दशानन की 2 तोप सजी हुयी थी जो तोप अपने गोले फेंकते हुए प्रदशर्न कर रही थी। उसके पीछे रावण के सेनापतियों और पीछे दशानन के भाई महाराज कुम्भकरण की झॉकी थी। जोकि शक्ति प्रदर्शन और अट्टहास करते हुए चल रहे थे। कुम्भकरण की झॉकी के आगे आगरा का प्रमुख सुधीर बैण्ड अपनी मधूर स्वर लहरियाँ बिखेर रहा था। कुम्भकरण की झॉकी के पीछे दशानन का सबसे ताकतवर योद्धा/पुत्र मेघनाथ (इन्द्रजीत) का सुसज्जित रथ था। अन्त मे स्वंय महाराज दशानन रावण का सुसज्जित जगमगाता अश्व रथ था। दशानन अश्वों के रथ पर स्वंय सवार थे तथा अपने रथ से अपने सम्राट होने की दुहाई का मनमोहक प्रदर्शन कर रहे थे।

शोभायात्रा का शुभारम्भ भारत के सरकार के केन्द्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल द्वारा किया गया। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी न० 1 व 2. छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धुलियागंज, घटिया, फुलटट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह जगह बड़ी धूम-धाम से स्वागत किया गया। जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग में निवासियों द्वारा दशानन पर पुष्प वर्षा की गयी।

शोभायात्रा के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष/विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चन्द, टी.एन. अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश जौहरी, प्रवीन स्वरूप, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, रामांशु शर्मा, आयुष तार, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रकाश चन्द, निक्की जौहरी, योगेन्द्र अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रसुन मंगल, गिरधर शरण, अनुज वर्मा, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन